{"_id":"654142a24f9833930800f8c7","slug":"troubled-by-not-getting-a-government-job-a-girl-cuts-her-wrist-gets-admitted-hisar-news-c-21-hsr1013-251556-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान युवती ने काटी कलाई की नसें, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान युवती ने काटी कलाई की नसें, भर्ती
विज्ञापन
हांसी(हिसार)। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्रेम नगर में मंगलवार दोपहर एक 21 वर्षीय युवती ने तेजधार वस्तु से अपनी कलाई की नसें काट कर आत्महत्या करने के प्रयास किया। वह सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान थी। युवती को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
घायल युवती की चाची पूजा ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे करवा चौथ व्रत के चलते अपने हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए गई थी। जब वह उसके घर पहुंची तो देखा कि बेहोशी की हालत में बेड के नीचे पड़ी थी व उसके बाएं हाथ से खून बह रहा था। जिसके बाद उसने अपने पति व एक पड़ोसन को मौके पर बुलाया। उसके बाद भतीजी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चाची ने बताया कि भतीजी के पिता का करीब चार साल पहले हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी और उसके बाद से घर पर रह कर ही पढ़ाई कर रही थी। वह सरकारी नौकरी न मिलने के चलते अक्सर परेशान रहती थी। पूजा ने बताया कि घर में उसकी मां व उसका बड़ा भाई रहता है। युवती का बड़ा भाई गाड़ी चलाता है। उसकी मां रेलवे स्टेशन के समीप वन विभाग की सरकारी नर्सरी में काम करती है। सुबह सभी काम पर चले गए थे। इस दौरान युवती घर पर अकेली थी।