फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trola intoxicated driver made ??a rage on the highway

नशे में धुत्त ट्राला चालक ने हाईवे पर मचाया उत्पात

Wed, 23 Jul 2014 11:39 PM IST
hisar
hisar Updated Wed, 23 Jul 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन

 नेशनल हाईवे दिल्ली रोड पर नशे में धुत्त ट्राला चालक ने रफ ड्राइविंग करते हुए कैंट से लेकर बरवाला चुंगी तक जमकर उत्पात मचाया। नशे में चालक ने ट्राले को करीब 100 से अधिक की स्पीड से भगाया हुआ था और पांच किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। उसने एक बाइक चालक को चपेट में लिया।

विज्ञापन


फिर रोहतक रोडवेज की बस को टक्कर मार दी, लेकिन गाड़ी नहीं रोकी। पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने ग्रुप में आ रही छात्राएं भी ट्राले की चपेट में आने से बाल-बाल बची। वो तो गमीनत रही कि छात्राएं भागकर सड़क से गड्ढे में उतर गई। आखिर में रोहतक बस डिपो के बस चालक ने गाड़ी पीछे लगाकर उसे बरवाला चुंगी के पास ऑटो मार्केट में पकड़ लिया। सवारियों और एकत्रित भीड़ ने चालक की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन



घटना करीब साढ़े 11 बजे की है। रोहतक डिपो की बस हिसार से रोहतक जा रही थी। मिर्जापुर चौक के समीप ट्राला चालक जिले सिंह रफ ड्राइविंग करते हुए तेज गति से गाड़ी दौड़ा रहा था। रोडवेज चालक के अनुसार ट्राला तेज गति से उसके सामने ले आया और बस में टक्कर दे मारी। चालक ने बस को नियंत्रित करते हुए हाईवे से कच्चे रास्ते में बस उतार दी। बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने कच्चे में उतरी बस को ही तुरंत वापस मोड़ लिया। ट्राला चालक शहर की तरफ गाड़ी को दौड़ा रहा था। रोडवेज बस चालक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में जो भी गाड़ियां सामने से आ रही थीं, चालक की हरकत देख सभी ने हाईवे के किनारे लगा दी। दो गाड़ी चालकाें ने गड्ढे में व्हीकल उतारकर अपनी जान बचाई। रोडवेज बस ने ट्राले का पीछा करना शुरू कर दिया। जब ट्राला चालक हाईवे स्थित दो शिक्षण संस्थानों के सामने पहुंचा तो सामने पैदल चलकर आ रही छात्राओं ने भागकर अपनी जान बचा।

छात्राओं ने भागकर बचाई जान
छात्राओं ने भागकर अपनी जान बचाई। सामने से आ रहे ऑटो चालक ने भी कच्चे में अपना ऑटो उतार लिया। ऑटो पलटते-पलटते बच गया, जिसमें चार-पांच सवारियां भी बैठी हुई थीं। रोडवेज चालक का कहना है कि जब वह उसे पकड़ने की कोशिश करता तो ट्राला चालक साइड मारने लग जाता। उसने गाड़ी बरवाला चुंगी की तरफ मोड़ दी, रोडवेज बस भी पीछे ही रही। ट्राला उसने पड़ाव रोड के अंदर घुसा दिया। पड़ाव मोड़ पर रोडवेज चालक ने बस ट्राले के आगे लगा दी और उसे पकड़ लिया। सवारियों ने आव देखा न ताव बस से नीचे उतरकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली।


रस्सा लटक रहा था टू व्हीलरों को घसीटा
मिर्जापुर मोड से आगे स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर एक पुलिस कर्मचारी बाइक लेकर शहर की तरफ आ रहा था। ट्राले के पीछे रस्सा लटक रहा था। ट्राला जैसे ही किसी टू व्हीलर के साथ निकलता रस्सा उसके हैंडल में अटक जाता। पुलिस कर्मचारी के साथ भी ऐसा ही हुआ। रस्सा उसके हैंडल में डल गया और कर्मचारी सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने इमरजेंसी कट मार दिया, जिसके चलते बाइक चालक की जान बच गई।


एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
हादसे के दौरान से ही रोडवेज चालक व बाइक चालक बार बार कंट्रोल रूम में फोन करते रहे। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चालक को लोगों ने पकडा हुआ था। वह घटना के बाद हाथ जोड़कर माफी मां रहा था। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस बोली, समझौता हो गया
पुलिस की कारगुजारी देखिए कि नशे की हालत में ड्राइविंग करने वाले एक ट्रक चालक पर कार्रवाई तो करने की बात दूर, चालान तक भी नहीं किया। जब इस बारे में कैंट चौकी के एएसआई महेंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्राला चालक, रोडवेज चालक और अन्य घायल व्यक्ति ने आपसी समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed