फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tricolor will be hoisted under tight security guard

- सुरक्षा व्यवस्था के लिए महाबीर स्टेडियम को दो भागों में बांटा, मधुबन पार्क व पंचायत के रास्ते होगी आमजन की समारोह की एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted under tight security guard
सुरक्षा के कडे़ पहरे में फहराया जाएगा तिरंगा
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए महाबीर स्टेडियम को दो भागों में बांटा, मधुबन पार्क व पंचायत के रास्ते होगा आमजन का प्रवेश
गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस रहेगी मुस्तैद, सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस के कडे़ सुरक्षा पहरे में मनाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर महाबीर स्टेडियम को दो भागों में बांटा गया है। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। गणतंत्र दिवस पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीमें पूरी तरह तैनात रहेगी। सभी की पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारितकर दी गई हैं।
डीआईजी राणा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानी लक्ष्मीबाई चौक, मलिक चौक, फव्वारा चौक, राजकीय कॉलेज के प्रवेश द्वार पंचायत भवन की तरफ, कुम्हार धर्मशाला, एचएयू के गेट नंबर एक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल व ढ़ाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि स्थानों को व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को बारीकी से जांच करने, चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिये गए हैं। गणतंत्र दिवस पर सहकारिता मंत्री बनवारी लाल मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। उपपुलिस अधीक्षक प्रियांशु दीवान, एचपीएस परेड की कमांड संभालेंगे।
विज्ञापन

---
बॉक्स
आम जनता की वीआईपी गेट से नहीं होगी एंट्री
गणतंत्र दिवस समारोह के कारण सुरक्षा के लिए महाबीर स्टेडियम को 2 भागों में बांटा गया है। भाग एक से महाबीर स्टेडियम के अंदर का समस्त भाग, जिसमें वीआईपी स्टेज व सभी द्वार शामिल हैं। भाग दो में महाबीर स्टेडियम का बाहर का हिस्सा, जिसमें मुख्य द्वार व वाहन पार्किंग को रखा गया है। महाबीर स्टेडियम हिसार में आम जनता व कलाकारों के प्रवेश के लिए 4 द्वार निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश द्वार 1 और 2 को मधुबन पार्क की तरफ से आमजन के लिए व प्रवेश द्वार 3 और 4 पंचायत भवन की ओर से महाबीर स्टेडियम से जोड़े गए हैं। इन प्रवेश द्वारा पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा जो किसी भी व्यक्ति को बगैर तलाशी के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यातायात के लिए यहां-यहां रहेगी बेरिकेडिंग
- गणतंत्र दिवस पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए फव्वारा चौक, फ्लाईओवर ब्रिज व टी प्वाइंट महावीर स्टेडियम हिसार तक रूट व्यवस्था लगाई गई है, और मधुबन पार्क गेट के पास नाका व पार्किंग, टी प्वाइंट शर्मा अस्पताल के सामने नाका, जिंदल टावर के पास नाका और एचएयू गेट नंबर 1 के पास नाका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed