फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation house meeting today; councilors to once again seek answers regarding year-and-a-half-old agenda items.

Hisar News: नगर निगम हाउस बैठक आज, पार्षद डेढ़ साल पुराने एजेंडों पर फिर मांगेंगे जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation house meeting today; councilors to once again seek answers regarding year-and-a-half-old agenda items.
हिसार। नगर निगम सभागार में मंगलवार को होने वाली हाउस की बैठक में पार्षद डेढ़ साल पुराने एजेंडों पर ही फिर से जवाब मांगेंगे। पार्षदों का आरोप है कि हाउस की पहली बैठक में रखे गए एजेंडों पर अब तक काम नहीं हो पाया है। डेढ़ साल पहले चुने गए मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में हाउस की यह तीसरी बैठक होगी। पिछली बैठक में रखे गए 765 एजेंडों में से 100 से ज्यादा ऐसे हैं जिन पर पार्षदों को आज भी कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन

दो दिन चलने वाली बैठक में 600 से ज्यादा एजेंडे रखे जाएंगे। पहले दिन नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग समेत 15 विभागों के एजेंडे रखे जाएंगे। इनमें अकेले नगर निगम से संबंधित 300 से ज्यादा एजेंडे शामिल रहेंगे। दूसरे दिन जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और बिजली निगम से जुड़े मुद्दे रखे जाएंगे।
विज्ञापन

ये एजेंडे जो हर बार बैठक में उठ रहे
पार्षदों का कहना है कि वे हर बार डेयरी शिफ्टिंग, स्लाटर हाउस, स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने, सामुदायिक केंद्रों का सुधार करवाने, बरसाती पानी की निकासी की मजबूत व्यवस्था नहीं होने और सीवर लाइनों की सफाई जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। मगर अधिकारियों की सुस्ती के कारण इन पर संतोषजनक काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नाराजगी जनस्वास्थ्य विभाग से
पार्षदों के एजेंडों में नगर निगम के बाद सबसे ज्यादा एजेंडे जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं। जनस्वास्थ्य विभाग सीवर और पेयजल की लाइनें डालने, सीवर लाइनों की सफाई करवाने और जलभराव खत्म करने से संबंधित पार्षदों की मांगों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर सका है। इसलिए पार्षदों में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति सबसे ज्यादा नाराजगी है। पार्षदों का कहना है कि उनकी 50 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित रहती हैं।

हाउस की बैठक में प्रमुख विभागों की शिकायतें
विभाग शिकायतें
नगर निगम 300 से ज्यादा
जनस्वास्थ्य विभाग 100 से ज्यादा
बिजली निगम 60
एचएसवीपी 60

लोक निर्माण विभाग 30
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग 20
जिला समाज कल्याण विभाग 20
जिला वन विभाग 18
मुख्य चिकित्सा अधिकारी 15
नेशनल हाईवे 10
जिला शिक्षा अधिकारी 10
जिला रोजगार कार्यालय 10
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग 10
मार्केट कमेटी 10
---
क्या कहते हैं पार्षद
कुंजलाल गार्डन, शांति नगर में जलभराव की समस्या के समाधान का मुद्दा पिछली बैठक में रखा था। मगर इस पर जनस्वास्थ्य विभाग ने कोई काम नहीं किया। अब नगर निगम प्रशासन ने इसका एस्टीमेट बनाया है। - रवि सैनी, पार्षद, वार्ड 8

डेयरी शिफ्टिंग, स्लाटर हाउस, स्ट्रीट वेंडिंग जोन जैसे मुद्दे हर बार हाउस की बैठक में उठा रहे हैं। इनको सिरे नहीं चढ़ाया जा सका है। वार्ड की कई कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था फेल हो चुकी है। जनस्वास्थ्य विभाग से बैठक में जवाब मांगेंगे। - भीम महाजन, पार्षद, वार्ड 5

हमारे वार्ड की कुछ गलियों में पेयजल व सीवर की पाइप लाइन डालने संबंधी पांच मांगें पिछली बैठक में रखी थीं। अभी तक एक पर काम हो सका है। अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा कि अब तक इन मांगों को लेकर क्या किया है। - शीला जयप्रकाश, पार्षद, वार्ड 9

सबसे ज्यादा बुरा हाल ही जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों में है। इस विभाग से संबंधित समस्याओं का हल हो जाए तो आधी से ज्यादा समस्या खत्म हो जाए। पेयजल संबंधी कुछ लाइनें तो डाली गई हैं किन अभी भी पूरे काम नहीं हो पाए हैं। - सत्यवान पानू, पार्षद, वार्ड 19


नगर निगम हाउस की बैठक में पहले दिन कई विभागों के कामकाज से संबंधित एजेंडे रखे जाएंगे। दूसरे दिन बिजली निगम, एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित एजेंडे रखे जाएंगे। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed