{"_id":"62eeaa26be303e0a150f4db6","slug":"tricolor-honor-program-will-run-till-15-in-luwas-hisar-news-hsr638620242","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुवास में 15 अगस्त तक चलेगा तिरंगा सम्मान कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुवास में 15 अगस्त तक चलेगा तिरंगा सम्मान कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की समीक्षा की गई। कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
कुलपति ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। सभी कक्षा प्रभारियों से छात्रों को तिरंगा के महत्व के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी छात्र 13 से 15 अगस्त को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे को अपनी प्रोफाइल फोटो बनाएंगे।
छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह दलाल ने बताया कि लुवास में छात्र कल्याण निदेशालय की तरफ से 4 से 9 अगस्त तक विभिन्न कार्र्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 9 अगस्त को तिरंगे के सम्मान में विश्वविद्यालय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। लुवास कॉलेज के साहित्यिक और सांस्कृतिक क्लब की ओर से 8 अगस्त को भाषण और कविता पाठन की प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा। 10 तारीख को कुलपति सचिवालय के सामने वृक्षारोपण किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में फहराएंगे। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को नए परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।