{"_id":"695ff8deb676b19cb2015086","slug":"trees-in-hansi-will-be-given-gi-tag-dc-hisar-news-c-21-hsr1020-786476-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी में पेड़ों को दिलवाया जाएगा जीआई टैग- डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी में पेड़ों को दिलवाया जाएगा जीआई टैग- डीसी
Fri, 09 Jan 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
हांसी डीसी राहुल नरवाल का स्वागत करते हुए विधायक विनोद भयाना, चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी। प्रशासन
हांसी। जिले के पहले उपायुक्त आईएएस राहुल नरवाल ने वीरवार को कार्यभार संभाल लिया। उपायुक्त ने कहा कि स्कीम वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट के तहत हांसी के पेड़ों को जीआई टैग दिलवाया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं से निपटा जाएगा।
उपायुक्त के स्वागत के लिए वीरवार को हांसी जिला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त राहुल नरवाला ने बताया कि हांसी जिला सभी 22 जिलों से अग्रणीय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि जब भी कोई नया जिला बनता है तो काफी चुनौतियां होती है। सबसे पहले सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या करवाना, जिलावासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है। हांसी के पेड़े पूरे देश में प्रसिद्ध है। सरकार की स्कीम वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट के तहत हांसी के पेड़ों को जीआई टैग दिलवाना भी प्राथमिकताओं में शुमार रहेगा।
उन्होंने बताया कि हांसी जिले का ज्यादातर ग्रामीण एरिया है। ग्रामीण एरिया में जितनी भी समस्याएं है जैसे सेम की समस्या, पानी भरने की समस्या व किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए काम करना, हांसी नगर परिषद और अच्छे प्रकार से काम कर सके सभी पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर हांसी के विधायक विनोद भयाना ने कहा कि 8 जनवरी का दिन पूरे जिलेवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है। यह दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। भयाना ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर को हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष सोनू सिहाग , एसडीएम राजेश खोथ, एसडीएम विकास यादव, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, राजपाल यादव, दिनेश भुटानी, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष दिनेश धवन, धर्मवीर रतेरिया, सुभाष यादव, विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।