फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trees felled at the roadways depot; old wounds reopened.

Hisar News: रोडवेज डिपो में पेड़ कटे, जख्म हरे हो गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Trees felled at the roadways depot; old wounds reopened.
रोडवेज डिपो में बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों की जड़।
हिसार। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो इन दिनों विवादों का पर्याय बना है। ई-बस डिपो निर्माण के लिए बिना अनुमति 86 पेड़ों को काटकर बेचने का मामला सामने आने के बाद कई पुराने विवादों के जख्म हरे हो गए हैं। इससे पहले वर्कशॉप में डग निर्माण में अनियमितताओं और बस स्टैंड की दुकानों को खाली न करवाने जैसे मामले चर्चा में रहे हैं। इनकी जांच जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और सीएम फ्लाइंग तक पहुंच चुकी है। ऐसे में कई अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने 26 जून को रोडवेज डिपो में छापेमारी कर ई-बस डिपो के लिए चिह्नित भूमि पर पेड़ों की कटाई की जांच की। इस दौरान सामने आया कि लगभग 3.9 एकड़ भूमि पर खड़े हरे पेड़ों में से 86 पेड़ काट दिए और 141 नए पौधों को भी उखाड़ दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी तथ्य सामने आए कि लकड़ी को खुर्द-बुर्द कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में महाप्रबंधक (जीएम) और ट्रैफिक मैनेजर (टीएम) को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

घोटाले के आरोप लगाकर रुकवाया काम
डिपो वर्कशॉप में कर्मचारियों के लिए डग निर्माण में भी अनियमितताओं के आरोप लगे। आरोप था कि निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साझा संघर्ष मोर्चा यूनियन ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। मामला राज्य परिवहन विभाग के निदेशक तक पहुंचा जिसके बाद से कार्य बंद है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें खाली कराने को लेकर एक साल से चल रहा विवाद

बस स्टैंड की दुकान नंबर-8 और 9 को खाली कराने का मामला भी पिछले एक वर्ष से लंबित है। चंडीगढ़ मुख्यालय से कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद दुकानों को खाली नहीं कराया गया जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला राज्य के परिवहन मंत्री तक पहुंच चुका है।
जीएम की गाड़ी भी हो चुकी है कोर्ट मामले में अटैच
सड़क दुर्घटना के मामले में फंसे रोडवेज बस चालक के निर्दोष साबित होने पर भी उसकी बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर हिसार जिला कोर्ट ने एक माह पहले जीएम की सरकारी गाड़ी को अटैच कर दिया था।
सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
रोडवेज की सभी यूनियनों के साझा मोर्चे ने सरकार से सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। तेजी से जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - संदीप जैनावास, प्रेस प्रवक्ता, साझा मोर्चा, रोडवेज डिपो, हिसार

किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई
सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारकर पूरे मामले की जांच की है। रोडवेज डिपो की ओर से सीएम फ्लाइंग को जवाब दिया गया है। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मामले में ठेकेदार ने जल्दबाजी दिखाई है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। - प्रीतम सिंह, टीएम, रोडवेज डिपो, हिसार
------
रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी
जांच में सामने आया है कि ई-बस डिपो के लिए लगभग 3.9 एकड़ भूमि पर खड़े हरे पेड़ वन विभाग की अनुमति के बिना काट दिए गए और उनकी लकड़ी बेच दी गई। मामले की जांच वन विभाग, हिसार को सौंपी गई है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -सुनैना, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग, हिसार रेंज

-------
कंपनी ने जल्दबाजी में पेड़ों की कटाई कर दी
पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी थी लेकिन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ मुख्यालय को भी पत्र भेजा गया किंतु वहां से भी अनुमति नहीं मिली। टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी ने जल्दबाजी में पेड़ों की कटाई कर दी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed