फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Travelling in fog is not safe

Hisar News: कोहरे के बीच सुरक्षित नहीं सफर...सड़कों से सफेद पट्टी तो वाहनों से रिफ्लेक्टर गायब

Sat, 16 Nov 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 16 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Travelling in fog is not safe
हांसी में कोहरे के दौरान सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर बेल्ट के घूमते बेसहारा पशु।
हिसार। लगातार चार दिन से घना कोहरा छाया हुआ है। शाम ढलने से लेकर सुबह 9 बजे तक दृश्यता 10 मीटर से 100 मीटर रहती है। ऐसे में वाहनों की गति धीमी हो गई है। कोहरे में वाहन चालकों की मदद करने वाली सफेद पट्टी सड़कों से गायब हो चुकी हैं। ऐसे में सफर सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा रोडवेज बस समेत अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं हैं, जिस कारण कोहरे में हादसा होने का डर रहता है। इसके बावजूद प्रशासन बेपरवाह बना है।
आने वाले दिनों में कोहरा और धुंध का असर और बढ़ेगा, लेकिन सुरक्षित सफर के कोई इंतजाम नहीं हैं। सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं दिखती, शहर में स्ट्रीट लाइटें बंद रहती है। यहां तक कि नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर भी सफेद पट्टी नहीं लगाई गई है। सड़कों के बीच बने कटों पर कोई व्यवस्था नहीं। सड़कों में खतरनाक गड्ढे भी हैं, लेकिन बीएंडआर और नगर निगम प्रशासन की इससे निपटने की कोई तैयारी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि सड़कों के दाएं, बाएं व मध्य में सफेद पट्टी बनाई जाती है। यह सफेद पट्टी धुंध व कोहरे के समय वाहन चालकों के लिए बड़ी मददगार साबित होती है। बता दें कि वीरवार सुबह घने कोहरे के कारण माजरा प्याऊ गांव के पास जींद रोड पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों पर अधिक खतरा : अमर उजाला संवाददाता ने शुक्रवार को शहर की मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। बीएंडआर की सड़कों की बात करें तो सेक्टर-15 के मोड़ से राजगढ़ रोड पर कहीं सफेद पट्टी पूरी तरह से गायब है या काफी हल्की है। दिल्ली रोड पर बीच-बीच में सफेद पट्टी नहीं है।

पुरानी सब्जी मंडी से पड़ाव चौक, कैंप चौक से बालसमंद नहर और मलिक चौक से साउथ बाईपास तक बनी सड़क पर भी सफेद पट्टी गायब है। नगर निगम की सड़कों की बात करें तो सेक्टर-15 की मुख्य सड़क पर सफेद पट्टी नहीं है। सेक्टर 16-17, पीएलए सहित कई अन्य सेक्टरों में सफेद पट्टी हल्की हो चुकी है। एचएसवीपी के सेक्टर 1-4 व 3-5 में भी सड़कों से सफेद पट्टी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed