फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Travelers should take care of their luggage...the Raja is ill.

Hisar News: यात्री अपने सामान का खुद रखें ध्यान...राजा बीमार है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Travelers should take care of their luggage...the Raja is ill.
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। सर्दियों में ट्रेनों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष चौकस रहने की जरूरत है, क्यों कि राजा बीमार है। ये नाम सुनकर लगेगा हम किसी व्यक्ति विशेष की बात कर रहे हैं, लेकिन आरपीएफ के इस डॉग की नजर से किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि छिप नहीं सकती। चोरी की वारदात सुलझाने में माहिर खोजी डॉग राजा करीब दो माह से बीमार है। वहीं, ट्रेनों में विस्फोटक सामग्री से लेकर बम की लोकेशन पहचानने वाला स्निफर डॉग सिंबा भी ट्रेनिंग लेने के लिए दिल्ली के दयाबस्ती चला गया। सिंबा की वहां 32 सप्ताह तक ट्रेनिंग चलेगी। उसे गए एक माह 10 दिन बीत चुके हैं। इन डॉग के देखरेख प्रभारी कांस्टेबल परमवीर ने बताया कि ट्रैकर राजा यूरिन में इंफेक्शन की वजह से बीमार है। लुवास के वेटरनेरी अस्पताल के डॉ. तरुण शर्मा की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पहले के मुकाबले में अभी उसकी तबीयत में सुधार है और आरपीएफ के बैरक में है। राजा की निगरानी भी बढ़ाई गई है, ताकि उसे किसी प्रकार की परेशानी न हो और आरामदायक महसूस कर सके। अभी 10 दिन की दवा दी गई है। इसके बाद चेकअप किया जाएगा। हालांकि शुरुआत में हालत ज्यादा खराब होने पर रोजाना उपचार के लिए लुवास ले जाया जाता था। (संवाद)
कमरे में बिछाए गद्दे, लगाया ब्लोअर
ट्रैकर राजा को प्रतिमाह 13000 रुपये मिलते हैं। सर्दी को देखते हुए उसके कमरे में गद्दा बिछाकर ब्लोअर लगाया गया है। शाम सात बजे के बजाय छह बजे डाइट दी जा रही है। डाइट में सुबह-शाम 600 ग्राम रॉयल कैनिन दे रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार रॉयल कैनिन की वैरायटी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

10 साल की उम्र के बाद देखने और सूंघने की क्षमता कम
इन डॉग की नौकरी 10 साल की उम्र तक होती है। उम्र बढ़ने पर देखने से लेकर सूंघने की क्षमता कम हो जाती है। 10 साल की उम्र के बाद सेवानिवृत्त कर दिया जाता है। ज्यादा से ज्यादा ये डॉग 12 साल तक ही जी पाते हैं। ये डॉग रेल के फर्स्ट क्लास एसी डिब्बे में सफर के लिए पात्र होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सिंबा ट्रेनिंग पर गया हुआ है, जबकि राजा बीमार हो गया। हालांकि अभी तबीयत में सुधार है। 10 दिन की दवा दी गई है। राजा की निगरानी बढ़ाई गई है। पूरी तरह ठीक होने के बाद फिर से ड्यूटी पर मुस्तैद मिलेगा।
- परमवीर, कांस्टेबल, देखरेख प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed