फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traveled to Delhi on foot from Hisar on 8th.

Hisar News: पगड़ी संभाल जट्टा 8 को हिसार से पैदल करेगा दिल्ली कूच

Sun, 03 Mar 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traveled to Delhi on foot from Hisar on 8th.
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति 14 मार्च की किसान मजदूर किसान महापंचायत में शामिल होने की लिए आठ मार्च को महिला दिवस के दिन हिसार के क्रांतिमान पार्क से पैदल यात्रा शुरू करेगा। इस यात्रा में राज्यभर से हजारों किसान शामिल होंगे। किसान विश्राम भवन में शनिवार को हुई प्रांतीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


राज्य प्रधान मनदीप नाथवान ने पत्रकारों को बताया कि सरकार किसानों से डरी हुई है। इसलिए वह किसानों को ट्रैक्टर-ट्राॅलियाें से नहीं आने दे रही है। एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून और कर्जा मुक्ति के लिए किसान रामलीला मैदान दिल्ली तक पैदल जाएंगे। इसके लिए सभी ब्लॉकों के जिलाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में किसानों पर पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की गई।
विज्ञापन

राज्य प्रधान मनदीप नाथवान की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन राज्य महासचिव संदीप सिवाच ने किया। बैठक में हिसार के जिला प्रधान सतीश बेनीवाल, कैथल के जिला प्रधान देवी दयाल सोनगल, फतेहाबाद के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा, चारणपाल सिंह, सारज लुदास, समुंद्र मलिक, गोपाल ओड, प्रदीप मलिक, केडी अग्रोहा, रघुबीर भुल्लर और सिरसा जिले की पूरी कमेटी समेत कई जिलों के साथी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पगड़ी संभाल जट्टा की मुख्य मांगें

किसान मजदूर का पूर्ण कर्ज माफ किया जाए।

भारत विश्व व्यापार संगठन की सदस्यता छोड़े।

सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी का कानून बने।
आंदोलन के दौरान दिवंगत किसानों को मुआवजा दिया जाए।

आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए केस वापस हों।
मनरेगा के तहत हर साल न्यूनतम 200 दिन का रोजगार 700 रुपये की दर से मिले।

किसान शुभकरण की हत्या एवं अन्य किसानों को गंभीर चोट पहुंचाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed