फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Travel will be safe proposal for bypass in Mulan, Sarasaud and Chaudhariwas

Hisar News: सुरक्षित होगा सफर...मुकलान, सरसौद और चौधरीवास में बाईपास का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Travel will be safe proposal for bypass in Mulan, Sarasaud and Chaudhariwas
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप
हिसार। नेशनल हाईवे-52 पर मुकलान, सरसौद-बिचपड़ी और चौधरीवास में बाईपास बनाए जाने के प्रस्ताव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को भेज दिए हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शुक्रवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने सांसद जयप्रकाश को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में मंगला ने बताया कि कैथल से राजस्थान बॉर्डर तक एनएच-52 पर चौधरीवास, मुकलान और सरसौद-बिचपड़ी में बाईपास बनाने का प्रोजेक्ट तैयार कर एनएचएआई को भेजा जा चुका है। इसकी स्टेटस रिपोर्ट पर उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव करीब दो साल से लंबित है। इस पर सांसद ने कहा कि इन प्रोजेक्ट की फाइलें उन्हें उपलब्ध कराई जाएं ताकि इसे संसद में उठा सकें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद ने गांव मय्यड़ में बाईपास निर्माण पर भी सवाल किया। इस पर मंगला ने बताया कि मय्यड़ के लिए ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। हिसार में प्रस्तावित रिंग रोड बनने के बाद इसकी आवश्यकता ही नहीं रहेगी और भारी वाहन बाईपास से गुजर सकेंगे। एनएच-52 पर गांव जुगलान के पास व्हीक्युलर अंडरपास का टेंडर लगा दिया है जिसे इसी महीने खोला जाएगा।
विज्ञापन


टोल वसूली सबसे ज्यादा, फिर भी सड़कें बदहाल

सांसद जयप्रकाश ने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक टोल टैक्स हरियाणा में वसूला जा रहा है। इसके बावजूद लोगों को बदहाल सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। हिसार से दिल्ली के बीच एनएच की हालत बेहद खराब है। सांसद ने हांसी से बरवाला एनएच की बदहाली पर भी सवाल किया। अधिकारियों ने बताया कि 15 दिन में सड़क को चलने लायक बना दिया जाएगा। हिसार-भिवानी रोड पर बवानीखेड़ा में फोरलेन के अधूरे काम के बारे में अधिकारियों ने बताया कि बिजली की एचटी लाइनों के कारण कार्य में देरी हो रही है। कमांड एंड डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट प्रोग्राम के अधिकारियों ने बताया कि नहरी पानी की सिंचाई के लिए बनाए जा रहे खालों को लेकर सांसद के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा गया है। इसमें पानी आपूर्ति के लिए बनाए जाने वाले खाल की आयु सीमा 20 वर्ष से घटाकर 15 वर्ष करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड-डे मील बनाने में पाम ऑयल का इस्तेमाल न करें

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए 50 स्कूलों से सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आई है। सांसद ने निर्देश दिया कि किसी भी स्कूल में भोजन बनाने के लिए पाम ऑयल का उपयोग न किया जाए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने के लिए सरसों का तेल ही प्रयोग किया जा रहा है।

70 हजार राशन कार्ड कटे, हजारों की पेंशन भी बंद

सांसद ने अधिकारियों से पूछा कि फरवरी 2024 में अचानक राशन कार्ड और पेंशनधारकों की संख्या क्यों बढ़ी और बाद में 70 हजार से अधिक राशन कार्ड व हजारों लोगों की पेंशन क्यों काट दी गई। पीपीपी में यह प्रक्रिया किस तरह हो रही है। उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि सभी बुजुर्गों की पेंशन बहाल कर दी गई है। अब पति-पत्नी की आय को ही पेंशन का आधार बनाया जा रहा है, बेटों की आय इसमें शामिल नहीं की जा रही।

उकलाना हिसार में, बिजली निगम के हिसाब से फतेहाबाद में

बिजली निगम के मामलों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि उकलाना हिसार जिले में आता है लेकिन बिजली निगम के रिकॉर्ड में वह टोहाना सब-डिविजन और फतेहाबाद जिले में दिखाया गया है। इससे लोगों को बिजली संबंधी कार्यों के लिए फतेहाबाद के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी तरह आदमपुर के भी कई गांव फतेहाबाद सब-डिविजन में जोड़े गए हैं। सांसद ने इसमें सुधार कर संबंधित गांवों को उसी जिले में रखने के निर्देश दिए।


मनरेगा के अधूरे कार्य पहले पूरे कराएं
मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों अधिकारियों ने सांसद को बताया कि कार्य चल रहे हैं जबकि दिशा कमेटी के सदस्यों और सरपंचों ने कहा कि अधिकतर जगह काम बंद पड़े हैं। सांसद ने कहा कि पहले अधूरे कार्य पूरे कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed