फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Transformers blowing in 46 to 47 degree temperature, power supply being interrupted for three days

46 से 47 डिग्री तापमान में फुंक रहे ट्रांसफार्मर, तीन दिन से बाधित हो रही बिजली बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Transformers blowing in 46 to 47 degree temperature, power supply being interrupted for three days
अनाज मंडी के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : Hisar
हिसार। निरंतर बढ़ते तापमान से बिजली सिस्टम तपने शुरू हो गए हैं। पिछले तीन दिन से बिजली के ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं। मंगलवार को 220 केवी सब स्टेशन में सीटी जल गई तो 132 केवी बस स्टेशन में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया था। बुधवार को 33 केवी सब स्टेशन में केबल ब्लास्ट हो गई थी। वहीं, वीरवार को 47 डिग्री सेल्सियस तापमान में नई अनाज मंडी के पास स्थित ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर फट गया। इंसुलेटर फटने से तेज धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग व बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर आकर बिजली सप्लाई रोकी व दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण अनाज मंडी सहित नजदीक लगते एरिया की करीब आधा घंटा बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली कर्मचारियों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर रखा, इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हुई।
विज्ञापन

5 घंटे गुल रही बत्ती, पार्षद ने पूछा तो अफसर बोले-बिजली तो चालू है
उधर, बुधवार शाम को जिंदल मेटल बिजली घर के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी, जो देर रात तक ठीक नहीं हो पाई। वार्ड-12 के नगर पार्षद जगमोहन मित्तल ने बताया कि न्यू मॉडल टाउन एरिया, सेक्टर 9-11, इंडस्ट्री एरिया, दयानंद कॉलोनी, राजेंद्र इनक्लेव सहित नजदीकी अन्य क्षेत्र में रात करीब 9 बजे से रात 2 बजे तक बिजली नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे बिजली सप्लाई की जानकारी लेने के लिए बार-बार अधिकारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज करते रहे लेकिन सही जानकारी नहीं दी गई। पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि मैं बिजली निगम के अधिकारियों से पूछता रहा कब तक बिजली आएगी, अधिकारी ने कहा कि बिजली तो चालू है। पार्षद ने कहा कि मेरे वार्ड में बिजली नहीं है तो बिजली गई कहां।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान ज्यादा होने के कारण अनाज मंडी के पास ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर फट गया। जिस कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया व बिजली सप्लाई सुचारु की गई। - मुकेश रोहिला, एसडीओ, बिजली निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed