फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Transformer fell in Agroha, poles broke

Hisar News: अग्रोहा में ट्रांसफार्मर गिरा, खंभे टूटे

Mon, 12 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 12 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Transformer fell in Agroha, poles broke
अग्रोहा। क्षेत्र में रविवार शाम तेज आंधी व बारिश से कई जगह बिजली के खंभे टूट गए। इसके अलावा ट्रांसफार्मर गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। हालांकि देर रात तक बिजली निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में लगे रहे। अग्रोहा के एसडीओ मणिक सिंह ने बताया कि तेज आंधी से कुलेरी, किरमारा व नंगथला रोड पर तार, पोल टूट गए व ट्रांसफर गिर गए।
विज्ञापन

तेज आंधी और हल्की बारिश से गुल हुई बत्ती

सिवानी मंडी। शहर में रविवार शाम तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। आंधी के साथ ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दुकानों के आगे रखा सामान और बैनर आंधी में उड़ गए। मौसम शांत होने के बाद रुक-रुककर हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

आंधी से जींद-हांसी रोड पर गिरे पेड़, लगा जाम

नारनौंद। तेज आंधी से रविवार शाम भैणी अमीरपुर गांव के पास जींद-हांसी रोड पर सड़क किनारे लगे कई सफेदे के पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को कई घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। बलजीत शर्मा, अनिल, कपिल और संदीप ने बताया कि नारनौंद से जींद की तरफ जाते समय अचानक तेज आंधी आ गई जिससे पेड़ गिरने लगे। कई वाहन चालक डर के मारे अपने वाहन सड़क किनारे छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता पूरी तरह से साफ हुआ और यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed