फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trains will run soon on track of hopes of Hansi city, station can become junction

Indian Railways: हांसी शहर की उम्मीदों की पटरी पर ट्रेन जल्दी दौड़ेंगी ट्रेनें, स्टेशन बन सकता है जंक्शन

Thu, 27 Jul 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल माधव बावा, हांसी (हिसार)
माधव बावा, हांसी (हिसार) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Jul 2023 11:19 AM IST
सार

हांसी से रोहतक रेलवे लाइन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। गढ़ी से लेकर हांसी के बीच में बीते दिनों नई पटरियां बिछाई गई। हांसी से गढ़ी तक के रेलवे ट्रैक को अगले महीने तक तैयार कर लिया जाएगा। हांसी से रोहतक रेलवे लाइन को तैयार करने के अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

विज्ञापन
Trains will run soon on track of hopes of Hansi city, station can become junction
हांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन के तैयार होते ही हांसी स्टेशन को जल्दी ही जंक्शन बनाया जाएगा। जंक्शन बनने के हांसी सभी शर्तों को पुरा करता है। वहीं जंक्शन बनने के साथ यहां पर कई एक्सप्रेस ट्रेन रुकने की उम्मीद है। आगामी कुछ दिनों में तैयार किए गए रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के लिए डीआरएम व रेलवे सुरक्षा आयोग आएगा।

विज्ञापन


हांसी से गढ़ी रेलवे ट्रैक का कार्य ही लंबित
हांसी से रोहतक रेलवे लाइन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। गढ़ी से लेकर हांसी के बीच में बीते दिनों नई पटरियां बिछाई गई। हांसी से गढ़ी तक के रेलवे ट्रैक को अगले महीने तक तैयार कर लिया जाएगा। हांसी से रोहतक रेलवे लाइन को तैयार करने के अंतिम तिथि 31 जुलाई है। हालांकि 31 जुलाई तक काम पुरा होना मुश्किल है। यहां केवल हांसी से गढ़ी रेलवे ट्रैक का कार्य ही लंबित है। यह ट्रैक अगस्त में पुरा होने की संभावना है।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के हिस्से के निरीक्षण के लिए डीआरएम खुद आएंगे
इस हिस्से को मथुरा कि तोमर एंड कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है। रोहतक से लेकर गढ़ी तक काम पुरा हो चुका है। रोहतक से महम तक बनी रेलवे लाइन का निरीक्षण पहले हो चुका है। अब महम से गढ़ी तक के रेलवे ट्रैक के हिस्से के निरीक्षण के लिए डीआरएम खुद आएंगे। उनके साथ रेलवे सुरक्षा आयोग द्वारा यहां पर निरीक्षण किया जाएगा। उनके निरीक्षण के बाद ही इसे पुरी तरह से तैयार माना जाएगा। वहीं डीआरएम के हांसी में भी आने की संभावना है। बीते दिनों ही बीकानेर मंडल के नए डीआरएम आशीष कुमार ने कार्यभार संभाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को है उम्मीदें

जैसे जैसे हांसी रोहतक रेलवे लाइन का काम पुरा होने को है वैसे वैसे यहां लोगों को इस नई रेलवे लाइन को लेकर उम्मीदें भी बढ़ती जा रही है। लोग इस नई रेलवे लाइन में कई संभावनाएं तलाश रहे हैं। अभी तक हांसी से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन वाया भिवानी होकर जाती है। इस नए रूट पर दिल्ली जाने में डेढ़ घंटे का समय बचेगा। वहीं रेलवे जंक्शन के साथ यहां पर रुकने वाली ट्रेनों की संख्या बढे़गी तो यहां पर यात्रियों की संख्या बढेगी। इसके साथ में आस पास के दुकानदारों का कारोबार बढेगा।

इतनी ट्रेन रुकती हैं

अभी हांसी रेलवे स्टेशन से करीब 36 ट्रेन गुजरती हैं। इसमें से पैसेंजर व एक्सप्रेस मिलाकर केवल 20 ट्रेन ही रुकती हैं। कई सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेन यहां नहीं रुकती है। जंक्शन बनने से ट्रेनों की संख्या बढेगी। गोरखधाम को हांसी में रोकने के लिए काफी बार मांग की जा चुकी है।

मालगाड़ी का स्टॉपेज सातरोड जा सकता है
करीब 10 मालगाड़ी यहां से होकर गुजरती है। वहीं रेलवे स्टेशन के पास में एफसीआई का गोदाम है। यहां पर मालगाड़ी के जरिए काफी संख्या में खाद्य पदार्थ रखने के लिए आते हैं। अगर यहां पर प्लेटफॉर्म बना तो मालगाडिय़ों के लिए सातरोड में स्टॉपेज बनाया जा सकता है।

विद्युतीकरण का काम जारी

इस रेलवे ट्रैक को विद्युतीकरण किए जाने का काम रोहतक से शुरू है। उसे पूरा होने में समय लगेगा। तो ऐसे में शुरुआत में यहां पर डीजल इंजन चलेगा। इसके साथ ही यहां पर पहले कुछ महीनों तक मालगाड़ी चलाकर देखी जाएगी। उसके बाद यहां पर ट्रेन चलेंगी।

नई लाइन पर बढेगी की ट्रेनों की स्पीड
जो नई पटरी यहां बिछाई गई है उस एक पटरी की लंबाई 260 मीटर है। इस पटरी पर 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड या इससे अधिक स्पीड से ट्रेन चलाई जा सकती हैं। अभी तक हांसी से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड़ से ट्रेन गुजरती है।

यह है जंक्शन बनने के नियम

हांसी में भिवानी व हिसार रूट पर ट्रेन चलती है। अब हांसी से रोहतक नया रेलवे रूट तैयार हुआ है। कहा जाता है कि जिस रेलवे स्टेशन पर तीन रूट निकलते हैं उस स्टेशन को जंक्शन कहा जाता है। वहीं इसके साथ ही यहां पर नया प्लेटफॉर्म बनाने की योजना है। यहां पर दो प्लेटफॉर्म हो जाएंगे। दूसरा प्लेटफॉर्म बनाने पर फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। वहीं हांसी रोहतक ट्रैक पर नई ट्रेन भी चलाए जाने की संभावना है। हांसी में दो अलग डायरेक्शन के लिए लाइन जाती है। किसी भी स्टेशन से तीन अलग डायरेक्शन में लाइन आने से स्वभाविक ही जंक्शन बन जाता है। हांसी भी जंक्शन बनेगा - महेश चंद्र जेवलिया, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed