फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   train canceled

एक ही दिन में 12 ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री परेशान, बसों में करे इस समय सफर

Wed, 21 Aug 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
train canceled
रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को लुधियाना रूट पर एक साथ 12 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। ऐसे में उनकी जेब पर काफी असर देखने को मिला। हालांकि विभाग की ओर से बार-बार ट्रेनें रद्द होने की अनाउंसमेंट भी की जा रही थी। ट्रेनें 24 अगस्त तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर रेलवे के राजपुरा जंक्शन बठिंडा रेलखंड व धुरी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। रेलवे की ओर से इस रूट पर जाने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं। ऐसे में यात्री बसों का सहारा ले सकते हैं। वहीं ट्रेनें नहीं चलने पर यात्री पूरे दिन परेशान दिखाई दिए। रेलवे प्रशासन की ओर से हिसार-अमृतसर, अमृतसर-हिसार, हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चुरू, चुरू-लुधियाना, लुधियाना-हिसार, भिवानी-धुरी, धुरी-सिरसा, सिरसा-लुधियाना और लुधियाना-भिवानी ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

हिसार से लुधियाना जाने वाली बसों की समय सारिणी
- सुबह 5 बजकर20 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्राइवेट बस
- सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पंजाब रोडवेज
- दोपहर 3 बजे पंजाब रोडवेज
- दोपहर साढ़े 3 बजे पंजाब रोडवेज
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लुधियाना रूट पर ट्रेनें रद्द की गई हैं। 24 अगस्त तक ट्रेनें रद्द रहेंगी।
- मिथिलेस, उपस्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed