{"_id":"5d7fe20c8ebc3e93cd66abdb","slug":"traffic-rules-hisar-news-rtk5183844123","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हीकल एक्ट 2019 का डर : अब रोडवेज को याद आई सीट बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हीकल एक्ट 2019 का डर : अब रोडवेज को याद आई सीट बेल्ट
विज्ञापन
19 - रोडवेज बसों में लगने वाली सीट बेल्ट दिखाता रोडवेज मैकेनिक उमेद।
- फोटो : Hisar
नए ट्रैफिक नियम लागू होते ही रोडवेज को भी सीट बेल्ट याद आ गई है। विभाग की ओर से बसों में सीट बेल्ट लगाने के लिए सेंपल भी मंगवा लिया गया है। साथ ही 100 सीट बेल्ट का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। वहीं विभाग के पास सभी बसों में सीट बेल्ट लगाने को लेकर आदेश भी जारी हो चुके है। इसके अलावा बसों से हाई प्रेशर हॉर्न भी उतारे जाएंगे। इन बसों में सामान्य हॉर्न लगाए जाएंगे। इसको लेकर एक दो दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें, कि अभी तक रोडवेज के ड्राइवर यातायात के नियमों को अनदेखी कर रहे थे। कई बसों में सीट बेल्ट लगी होने के बाद भी नहीं लगाई जा रही थी, लेकिन अब प्रत्येक रोडवेज बस ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट बसों में भी लागू होंगे। यदि जो इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उन्हें भारी भरकम जुर्माना भरना होगा।
अधिकतर बसों में नहीं लगी सीट बेल्ट
हिसार और हांसी डिपो की करीब 222 रोडवेज की बसें है। अधिकतर बसों में सीट बेल्ट तक नहीं लगी हुई है। कुछ बसों में सीट बेल्ट जरूर लगी हुई है, लेकिन वह खराब है। जिन बसों में सीट बेल्ट ठीक है उन्हें कोई भी ड्राइवर प्रयोग नहीं कर रहा है। अब विभाग की ओर बसों में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया जा चुका है। वहीं यदि कोई हादसा होता है, लेकिन ड्राइवर ने सीट बेल्ट लगा रही है तो चोट लगने की संभावना कम रहती है। क्योंकि सीट बेल्ट लगाने से शरीर एक जगह स्थिर रहता है।
हमारे पास सीट बेल्ट का सेंपल आ चुका है। 100 सीट बेल्ट मंगवाने के लिए ऑर्डर भी हो चुके है। सीट बेल्ट आते ही बसों में लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उमेद, मैकेनिक, रोडवेज।
बसों में सीट बेल्ट लगाने और हाई प्रेशर हॉर्न को उतारने के लिए आदेश आ चुके है। आदेशों का पालन किया जाएगा। बसों की चेकिंग की जाएगी। जिन बसों में सीट बेल्ट नहीं लगी हुई है उनमें लगवाई जाएगी। साथ ही हाई प्रेशर हॉर्न उतारकर सामान्य हॉर्न लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा, यातायात प्रबंधक, रोडवेज।