{"_id":"625da5100d7be36b692f6a5a","slug":"traders-protested-the-tehbazari-team-that-reached-to-remove-rcb-s-tent-hisar-news-hsr629430032","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीबी का टेंट हटाने पहुंची तहबाजारी टीम का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीबी का टेंट हटाने पहुंची तहबाजारी टीम का व्यापारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। राम चाट भंडार (आरसीबी) के मालिक ने आग से दुकान जलने के बाद टेंट लगाकर काम शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर निगम की तहबाजारी टीम इस टेंट को हटाने पहुंची। इस पर राजगुरु मार्केट के व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निगम इस टेंट को हटाता है तो व्यापारी पूरी मार्केट को बंद कर देंगे। इसके बाद भी तहबाजारी टीम नहीं मानी तो व्यापारियों ने टीम से शाम 4 बजे तक का समय मांगा। फिर व्यापारी निगमायुक्त से मिलने पहुंचे। इस पर निगमायुक्त ने आरसीबी के मालिक को छोटा टेंट लगाने की अनुमति दे दी। उधर, निगम प्रशासन दो दिन बाद राजगुरु मार्केट में सभी बरामदों को खाली कराएगा।
बता दें कि 12 अप्रैल को आरसीबी में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई थी। इस घटना में रेस्टोरेंट की पूरी बिल्डिंग जल गई थी। 14 अप्रैल को निकाय मंत्री कमल गुप्ता रेस्टोरेंट मालिक से मिलने पहुंचे थे और उन्हें हरसंभव मदद देने व काम जल्द शुरू करने को कहा था। इसके बाद 16 अप्रैल को रेस्टोरेंट मालिक ने रेस्टारेंट के आगे ही टेंट लगाकर काम शुरू कर दिया था।
तहबाजारी टीम व व्यापारियों में हुई बहसबाजी
सोमवार दोपहर करीब एक बजे तहबाजारी टीम सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में राजगुरु मार्केट में पहुंची। जैसे ही टीम आरसीबी के पास पहुंची तो व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित हो गए और उन्होंने निगम की टेंट हटाने की कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारी तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा से बोले कि आप किसकी अनुमति से यह टेंट हटाने आए हो। इस पर सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि आपका टेंट लगाने की अनुमति किसने दी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि मंत्री कमल गुप्ता यहां आए थे और उन्होंने जल्द काम शुरू करने को कहा था। सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि क्या इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक या एसोसिएशन से प्रशासन से टेंट लगाने की अनुमति ली। इस पर व्यापारी भड़क गए और बाजार बंद करने की धमकी देने लगे। हालांकि तहबाजारी टीम के न मानने के बाद व्यापारी नरम पड़ गए।
टेंट लगाओ पर जाम न लगने पाए
कुछ व्यापारी नेता निगमायुक्त से मिलने के लिए उनके कैंप कार्यालय में पहुंचे। यहां निगमायुक्त ने व्यापारियों से स्पष्ट कहा कि किसी को अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट मालिक छोटे आकार का टेंट लगा सकता है। वहीं टेंट को दुकान के साथ सटाकर लगाया जाए ताकि वहां जाम न लगे और लोगों को परेशानी न हो।
साझा मोर्चा के प्रधान ने दिया धरना
आरसीबी मालिक के टेंट लगाने के विरोध में साझा मार्चो के अध्यक्ष अनिल महला ने आरसीबी के सामने धरना दे दिया। अनिल महला का कहना था कि रेस्टोरेंट मालिक ने गैरकानूनी ढंग से यह टेंट लगाया है। नगर निगम इस टेंट को हटवाए।
दो दिन तक मुनादी करवाएगा निगम, फिर खाली करवाएगा बरामदे
निगम प्रशासन ने राजगुरु मार्केट के सभी बरामदों को खाली करवाने के आदेश दिए है। इसे लेकर तहबाजारी टीम ने सोमवार को बाजार में मुनादी करवाई। मंगलवार को मुनादी करवाई जाएगी। इसके बाद बुधवार को बरामदे खाली करवाए जाएंगे। इस दौरान अगर किसी दुकान का सामान बरामदे में मिलता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
किशोर की मौत मामले में जिला बाल संरक्षण अधिकारी से की शिकायत
बाल कल्याण समिति सदस्य एवं एडवोकेट मनोज कौशिक ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को आरसीबी में आग लगने से हुई किशोर की मौत की जांच करने व रिपोर्ट तैयार कर तीन दिन में भिजवाने को कहा है। मनोज कौशिक ने इसे लेकर जिला प्रशासन व एसपी को भी पत्र लिखा है।