फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traders' association president arrested in land fraud case.

Hisar News: जमीन धोखाधड़ी मामले में व्यापार मंडल प्रधान गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Traders' association president arrested in land fraud case.
हांसी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 11 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सीआईए-1 हांसी के उप निरीक्षक कपिल के मुताबिक इस मामले में 27 अगस्त को प्रवीण तायल के अलावा गोवर्धन दास, जयभगवान तायल, पुरुषोत्तम तायल, सतबीर तायल, विनोद कुमार और सुंदर लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि दस्तावेज में वसीका नंबर 5111 (9 दिसंबर 2019) के जरिए 113 वर्ग गज जमीन विनोद कुमार जैन के नाम तथा वसीका नंबर 5112 (9 दिसंबर 2019) के जरिए 35 वर्ग गज जमीन सुंदर लाल जैन के नाम बेचने का उल्लेख है।
विज्ञापन

आरोप है कि वादग्रस्त भूमि के रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर किया गया। रिकॉर्ड में दर्ज 120 वर्ग गज क्षेत्रफल को कंप्यूटर रिकॉर्ड में पेन से मैन्युअल रूप से एक ‘0’ जोड़कर 1200 वर्ग गज कर दिया गया। इसके बाद कथित फर्जी मूल्यांकन के आधार पर 23 अगस्त 2017 को विलेख संख्या 2942 करवाया गया। उपायुक्त हांसी कार्यालय के पत्र के बाद तहसीलदार हांसी ने प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन लिपिक अंकित कुमार को अधिकृत किया था। जांच अधिकारी ने बताया कि 120 वर्ग गज को 1200 वर्ग गज करने के लिए रिकॉर्ड में शून्य किसने और किस उद्देश्य से जोड़ा यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed