फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tractor-trolley trampled the combine helper

Hisar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कंबाइन के हेल्पर को रौंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley trampled the combine helper
हिसार। सातरोड कलां में मंगलवार दोपहर खेत में कंबाइन पर काम करने के बाद सो रहे हेल्पर कमलदीप (21 )को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता अमृतपाल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टोहाना के अमृतपाल ने पुलिस को बयान देकर बताया कि उसका बेटा कमलदीप डाबड़ा गांव के धर्मपाल के पास कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। वह मंगलवार दोपहर को कंबाइन लेकर सातरोड कलां गांव में एक किसान के खेत में गेहूं की फसल निकालने गया था। काम करने के बाद वह खेत में खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास जाकर सो गया। कुछ देर बाद चालक गेहूं भरने के लिए खेत में ट्रैक्टर-ट्राॅली ले जाने लगा, तो टायर सो रहे कमलदीप के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी ईश्वर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed