फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tractor-trolley collides with pickup, driver dies

Hisar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की पिकअप से टक्कर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with pickup, driver dies
हांसी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे मृतक युवक के परिजन। 
हांसी। बरवाला रोड पर ट्रैक्टर-ट्राॅली व पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक द्वारा गलत दिशा में ट्रैक्टर मोड़ने के कारण हादसा हुआ। पुलिस को दी शिकायत में देव ने बताया कि उसके पिता अमर मार्केट निवासी चिरंजी लाल पिकअप गाड़ी से पटियाला से दुकान का सामान लेकर आ रहा थे। पिकअप गाड़ी को चिरंजी लाल ही चला रहा था।
विज्ञापन

जब पिकअप गाड़ी बरवाला रोड पर घिराय मोड़ के पास पहुंचीं, तो हांसी की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर-ट्राॅली लकड़ी से लोडिंग होकर आ रही थी। जब चिरंजी लाल अपनी गाड़ी को क्रॉस करने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने वाहन को गलत दिशा की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद ट्रैक्टर पिकअप गाड़ी में जा टकराई। ट्रैक्टर-ट्राॅली व पिकअप की भिड़ंत होने के कारण पिकअप चालक चिरंजी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चिरंजी लाल को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। उपचार के दौरान चिरंजी लाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार 40 वर्षीय चिरंजी लाल का एक बेटा व बेटी है। पुलिस ने मृतक चिरंजी लाल के बेटे देव के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed