फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MSP is 315 higher than that of wheat, yet uncertainty surrounds the procurement of pearl millet.

Hisar News: गेहूं से 315 रुपये एमएसपी ज्यादा, फिर भी बाजरे की खरीद पर असमंजस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
MSP is 315 higher than that of wheat, yet uncertainty surrounds the procurement of pearl millet.
हिसार। बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) इस बार गेहूं से 315 रुपये अधिक है लेकिन खरीद व्यवस्था स्पष्ट नहीं होने से किसानों में असमंजस बना हुआ है। वर्ष 2026-27 के लिए बाजरे का एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जबकि गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये है। बाजरे की खरीद शुरू होने से पहले ही किसान चिंतित हैं कि फसल मंडी में लाने पर इसकी खरीद कहां और किस भाव पर होगी।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, सरकार ने अभी तक बाजरे की खरीद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। आढ़ती भी फिलहाल बाजरे की खरीद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एमएसपी तय होने के बावजूद किसानों के सामने फसल बेचने की समस्या बनी हुई है। धान की खरीद को लेकर भी स्पष्ट आदेश नहीं आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान दिलबाग हुड्डा ने कहा कि धान और बाजरे की खरीद को लेकर केंद्र या राज्य सरकार ने अभी तक रुख साफ नहीं किया है। सरकार ने बाजरे का भाव 2900 रुपये तय किया है लेकिन आढ़ती खरीद नहीं कर रहे और सरकार की ओर से भी आदेश जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि बाजरा लेकर मंडी जाएं तो फसल कहां बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बाजरा खरीदना ही नहीं चाहती : सिवाच
पगड़ी संभाल चट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश महासचिव संदीप सिवाच ने कहा कि सरकार बाजरा खरीदना ही नहीं चाहती। पिछले साल सरकार ने मूंग का एक दाना भी नहीं खरीदा। 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। संगठन कई बार प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दे चुका है। किसानों में खरीद और भाव, दोनों को लेकर असमंजस है।

:::::::::
राज्य सरकार की भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजार भाव और निर्धारित एमएसपी के बीच के अंतर की भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। रकार ने अभी बाजरा या धान की खरीद को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। बाजरे का एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। खरीद के आदेश जारी होने के बाद ही व्यवस्था पूरी तरह स्पष्ट होगी। - अशोक कुमार, सुपरवाइजर, अनाज मंडी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed