फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   tractor hit bike, child died, two injured

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौत दो घायल

Mon, 28 Dec 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
tractor hit bike, child died, two injured
खेड़ी चौपटा के पास जींद-बरवाला रोड पर सोमवार को एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक बच्चे को मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल जिले के मुनक निवासी राजेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिसार जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी रोशनी व उसका आठ वर्षीय बेटा पारस भी था। जब वे खेड़ी चौपटा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इसमें उसके बेटे पारस की मौके पर ही मौत हो गई और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बरवाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed