फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tourists still come to see the historical fort, 57 Digambar Jain statues were excavated here

Hisar News: ऐतिहासिक किले को आज भी देखने आते हैं पर्यटक, यहां खुदाई में निकली थी 57 दिगंबर जैन प्रतिमाएं

Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tourists still come to see the historical fort, 57 Digambar Jain statues were excavated here
हांसी।
विज्ञापन

किसी जमाने में हांसी को आसी और असीगढ़ के नाम से जाना जाता था। क्योंकि यहां पर अव्वल दर्जे की तलवारें बनाई जाती थी। विश्वभर में तलवारों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध इस स्थान का आज भी पुरातात्विक महत्व है। क्योंकि वर्तमान में भी यहां पर पृथ्वीराज चौहान का किला है। जिसको पुरातत्व विभाग ने अधिग्रहित किया हुआ है। इस किले के मुख्य बड़सी गेट के नाम से जाना जाता है। बाजार के बीचों बीच स्थित इस बड़सी दरवाजे के नीचे से लोग गुजरते हैं।

यह किला सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय में बना था। किले और बड़सी दरवाजे को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां आते हैं। अंग्रेजों ने इस किले पर सेना का कैंट बनाया था। करीब सवा दो सौ वर्ष पूर्व राजा जॉर्ज थॉमस ने तब हरियाणा को अलग राज्य बनाया था। हांसी को राजधानी बनाया था। वह इसी किले में रहकर राज चलाते थे। यहां पर ही हॉर्स रेजिमेंट की स्थापना की गई थी। जो आज भी भारतीय सेना में है। आज भी शहर में बहुत से जैन व हिंदू धर्म के मंदिर हैं। यहां मुस्लिम समुदाय की चार कुतुब दरगाह विश्व प्रसिद्ध दरगाह है। विदेशों से भी यहां मुस्लिम श्रद्धालु नमाज अदा करने आते हैं। जनवरी 1982 में ऐतिहासिक किले से 57 दिगंबर जैन प्रतिमाएं तांबे के टोकने में रखी हुई बच्चों को गिल्ली डंडा खेलते हुए दिखाई दी। इन प्रतिमाओं को हिसार रोड पर स्थित श्री जैन अतिशय क्षेत्र पुण्योदय तीर्थ में रखवाया हुआ है। यहां पर काफी संख्या में बाहर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा डेरा बाबा जगन्नाथपुरी समाधा मंदिर व श्रीकाली देवी मंदिर में बाहर से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed