फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Toll free for 3 hours in Haryana today, BKU comes out in support of farmers movement

हरियाणा में आज 3 घंटे रहे टोल फ्री: भाकियू किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी, शनिवार को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Fri, 16 Feb 2024 01:44 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Feb 2024 01:44 PM IST
सार

किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा के किसान संगठनों ने सभी टोल को फ्री करवाया। वहीं, सर्व कर्मचारी महासंघ द्वारा किसानों के भारत बंद का सर्मथन दिया है। टोल फ्री का असर प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Toll free for 3 hours in Haryana today, BKU comes out in support of farmers movement
टोल से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत बंद के आह्वान के बीच हरियाणा में 12 से 3 बजे तक टोल प्लाजा फ्री करवाए गए। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने आज प्रदेश में तीन घंटे टोल फ्री की कॉल की थी। साथ ही दूसरे संगठनों से भी सहयोग मांगा है। वहीं, आज भारत बंद का असर भी मिला जुला दिखाई दिया। सर्व कर्मचारी महासंघ द्वारा किसानों के भारत बंद का सर्मथन दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पानीपत पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। प्रदेश के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर के शुक्रवार को तीन घंटे पूरे प्रदेश में टोल फ्री करवाए हैं। इसके साथ ही कहा कि शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकलेंगे। उन्होंने कहा कि वह शंभू बॉर्डर पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में भी किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ भिगान टोल प्लाजा को फ्री करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed