फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   TOday weather will be change

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आज रात फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की संभावना

Thu, 11 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
TOday weather will be change
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और राजस्थान के आसपास चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बनने के कारण प्रदेश में 11 मार्च रात्रि से 13 मार्च के बीच हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 14 मार्च को मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और 15 मार्च से मौसम आमतौर पर खुश्क व साफ रहने की संभावना है। ऐसे में एचएयू के कृषि मौसम विभाग ने कृषि सलाह भी जारी की है कि दो दिन तक किसान सिंचाई का काम न करें।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। कई जगहों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रोहतक का 34.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अंबाला का 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो करनाल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस और अंबाला व भिवानी का रात्रि तापमान सबसे अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम आधारित कृषि सलाह -
1. मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए अगले दो-तीन दिन विशेषकर गेहूं की फसल में सिंचाई रोक लें।
2. हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए अगेती सरसों की फसल जो पकने की अवस्था में है, उसे अगले दो दिन कटाई न करें। यदि फसल काट ली है तो बंडल अच्छी तरह से बांध लें, ताकि हवाएं चलने से उड़ न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. हल्की बारिश व हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए अगले दो दिन फसलों में स्प्रे रोक लें।
प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान -
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 30.3 17.4
भिवानी - 31.3 17.4
हिसार - 31.5 15.7
करनाल - 30.5 14.1
नारनौल - 32.4 14.5
रोहतक - 34.3 16.4
सिरसा - 31.2 17.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed