फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today the cleaning system of the city will remain disrupted, half of the cleaning workers were called to the garbage disposal plant

Hisar News: आज शहर की सफाई व्यवस्था रहेगी बाधित, आधे सफाई कर्मचारियों को कचरा निस्तारण प्लांट पर बुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Today the cleaning system of the city will remain disrupted, half of the cleaning workers were called to the garbage disposal plant
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था सोमवार को बाधित रहेगी। निगम प्रशासन ने आधे सफाई कर्मचारियों को सातरोड़ के लोगों के विराेध को देखते हुए कचरा निस्तारण प्लांट वाली जगह पर बुलाया है। इस आदेश के तहत वार्ड 10 के सभी सफाई कर्मचारियों और अन्य वार्डों के प्रत्येक सफाई दरोगा के साथ 10 सफाई कर्मचारियों को प्लांट वाली जगह पर आने के आदेश दिए गए हैं। निगम के सभी 20 वार्डों में करीब 35 सफाई दरोगा हैं। ऐसे में अगर प्रत्येक सफाई दरोगा के साथ 10 सफाई कर्मचारी यहां भेज दिए जाएंगे तो सफाई कार्य के लिए आधे ही सफाई कर्मचारी बचेंगे। बता दें कि निगम के पास करीब 700 सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


350 सफाई कर्मचारियों के जिम्मे दो दिन का कचरा
रविवार को शहर में सफाई नहीं होती, क्योंकि सफाई कर्मचारी अवकाश पर रहते हैं। इस तरह से सोमवार को शहर में दो दिन का कचरा होगा, जिसका उठान करना होगा। करीब 350 सफाई कर्मचारियों की कचरा निस्तारण प्लांट में ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में बाकी बचे 350 सफाई कर्मचारियों पर ही पूरे शहर की सफाई की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन


रोड स्वीपिंग मशीन अब रात में कार्य करेगी

अब नगर निगम की रोड स्वीपिंग मशीन रात को शहर की मुख्य सड़कों पर सफाई करती दिखेगी। निगम प्रशासन के अनुसार रात के समय मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक कम होने पर मशीन की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। यह मशीन रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed