फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today needy girls will be married

Hisar News: आज जरूरतमंद कन्याओं का कराया जाएगा विवाह

Sun, 18 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today needy girls will be married
हिसार के अग्रसेन भवन में विवाह स्थल का जायजा लेते हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रांतीय अध्यक
हिसार। शहर के प्रतिनिधियों की बैठक अग्रसेन भवन में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में रविवार को जरूरतमंद कन्याओं के होने वाले शादी समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि संस्था की ओर से विवाह समारोह हिंदू रिति-रिवाज के साथ रविवार को धूमधाम से कराया जाएगा। विवाह में युवक-युवतियों को कपड़े, सूट, आभूषण के अलावा घरेलू सारा समान दिया जाएगा। गर्ग ने कहा कि बरातियों के लिए नास्ता-खाने, ठहरने के साथ-साथ हर प्रकार की व्यवस्था संस्था की ओर से की गई है। अग्रोहा धाम में भी अग्रवाल युवक-युवतियों की विवाह व रिश्ते करवाए जाते हैं। इसमें ठहरने, खाने, बेड-बाजे, फेरे के अलावा हर प्रकार की व्यवस्था धाम की ओर से की गई है। विदाई के समय युवक-युवतियों को 1.5 लाख रुपये का समान साथ में दिया जाता है। इस अवसर पर अनिल सिंगला मंगाली वाला, सत्यपाल अग्रवाल, निर्मल गर्ग, बंटी गोयल, सुरेंद्र बागड़ी, अभिमन्यु बंसल, राजेश सूरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed