फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today 4424 candidates will take the Mission Foundation exam at 10 centers.

Hisar News: आज 4424 परीक्षार्थी 10 केंद्रों पर देंगे मिशन बुनियाद परीक्षा

Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Today 4424 candidates will take the Mission Foundation exam at 10 centers.
हिसार। जिले के 4424 सरकारी स्कूल के विद्यार्थी मंगलवार को जिले के 10 केंद्रों पर मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे रहेगा। इसलिए परीक्षार्थियों को एक घंटा पूर्व साढ़े 10 बजे परीक्षा सेंटरों में एंट्री करनी होगी। परीक्षा के लिए जिन स्कूलों को परीक्षा सेंटर बनाया है। उन स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

रविवार व सोमवार दोपहर तक सर्वर डाउन रहा, जिस कारण 50 फीसदी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड अपलोड होने में देरी हुई, लेकिन सोमवार शाम को सर्वर ठीक होने पर रात 8 बजे तक 4 हजार से अधिक एडमिट कार्ड अपलोड होने से परीक्षार्थियों को राहत मिली। बता दें कि सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है, जिसमें मिशन बुनियाद के तहत लेवल-1, लेवल-2 व लेवल- 3 की परीक्षा ली जाती है। जिसके बाद निदेशालय की ओर से 100 टॉप विद्यार्थियों का मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है, जिन्हें सुपर 100 का नाम दिया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को अगले चार साल अर्थात 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा में कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मिशन बुनियाद में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के विद्यार्थी ही पंजीकरण कर सकते हैं, जिन्हें आईआईटी व अन्य प्रतियोगिता की निशुल्क कोचिंग देकर तैयारी करवाई जाती है, जिनको सुपर-100 योजना में शामिल कर उन्हें अगले चार साल तक कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं सेंटर
परीक्षा सेंटर
- आदमपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- अग्रोहा स्थित आरोही स्कूल
- बरवाला के बहबलपुर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- बरवाला में नहर कोठी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- बास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- हिसार में जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- हिसार में सुशीला भवन समीप राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- नारनौंद स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- उकलाना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

ये है जिले के पंजीकरण व एडमिट कार्ड का डाटा
- खंड - परीक्षार्थियों की संख्या - एडमिट कार्ड
- आदमपुर - 415 - 386
- अग्रोहा - 400 - 374
- बरवाला - 767 - 714
- बास - 208 - 173
- हांसी - 524 - 435
- हिसार प्रथम - 617 - 563
- हिसार द्वितीय - 500 - 438
- नारनौंद - 483 - 385
- उकलाना - 510 - 482

वर्जन
मंगलवार को जिले के 10 सेंटरों पर 4424 परीक्षार्थी मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा देंगे। हमारी तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। एडमिट कार्ड न होने पर पंजीकरण मैसेज दिखाकर परीक्षार्थी सेंटरों के अंदर एंट्री कर सकते हैं। - नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed