{"_id":"6700789b97fd0a505203db97","slug":"today-202583-voters-will-cast-their-votes-at-205-polling-stations-in-hansi-hisar-news-c-21-hsr1005-478566-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी के 205 मतदान केंद्रों पर आज 2,02,583 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी के 205 मतदान केंद्रों पर आज 2,02,583 मतदाता करेंगे मतदान
Sat, 05 Oct 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 205 मतदान केंद्रों पर शनिवार को 2,02,583 मतदाता वोट डालेंगे। क्षेत्र में 36 क्रिटिकल मतदान केंद्र है। इसके अलावा 23 माइक्रो ऑब्जर्वर और प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पोलिंग पार्टी नियुक्त की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में पिंक बूथ, दिव्यांग मतदाता केंद्र, युवा बूथ व मॉडल बूथ बनाए गए हैं।
मतदान प्रक्रिया को निर्बाध तरीके से संपन्न करवाने के लिए 41 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। कुल 246 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी व दो पोलिंग अधिकारी लगाए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र में 36 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्रों पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 23 माइक्रो ऑब्जर्वर व 14 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,02,583 मतदाता है, जिनमें 1,07,353 पुरुष, 95,229 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता है। मतदाताओं की सुविधा के लिए 205 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुलभूषण बंसल ने पोलिंग पार्टियों व चुनाव ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मियों को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव को लेकर 5 अक्तूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग पार्टी शुक्रवार शाम को ही अपना पोलिंग बूथ अच्छी तरह से स्थापित कर, रात को मतदान केंद्रों पर ही ठहराव करना सुनिश्चित करें। रिटर्निंग अधिकारी कुलभूषण बंसल ने पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी तमाम निर्देशों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवा कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक डी मुरलीधर रेड्डी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया, तहसीलदार अनिल कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक मेहरा, चुनाव कानून को गुरुदेव शर्मा, अधीक्षक धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित कोई अधिकारियों कर्मचारियों उपस्थित रहे।