फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To make a clean city like Indore, one has to start from home

इंदौर की तरह स्वच्छ शहर बनाने के लिए घर से करनी होगी शुरूआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
To make a clean city like Indore, one has to start from home
हिसार। स्वच्छता में नंबर वन बनने के लिए हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा। हर नागरिक को अपना नैतिक दायित्व निभाना होगा। शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त बनाना होगा। लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करना होगा। बदलाव की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी। साफ शहर-सुरक्षित शहर के सपने के तहत हिसार को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छता रैंकिंग का सपना कैसे पूरा हो विषय पर पंजाबी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

शिकायत पर तुरंत होना चाहिए समाधान
हमने उद्योग संघ के सहयोग से औद्योगिक एरिया के तीन पार्क विकसित किए थे। इनसे 50 ट्रॉली कचरा निकाला था। पार्कों का भुगतान कराने के लिए डेढ़ साल निगम कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। आज तक भुगतान नहीं हुआ। औद्योगिक एरिया में चार साल पहले 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे। ड्रेनेज-सीवरेज का पानी सड़कों पर फैला हुआ है। शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं होता। - अजय बतरा, प्रधान पंजाबी वेलफेयर सोसायटी
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से मिले मुक्ति
सेक्टर एरिया में भी लावारिस पशुओं की समस्या है। सोलिड वेस्ट का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। कई जगह कचरा सड़कों पर मिलता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो। इंदौर के मॉडल को हिसार में लागू करने के लिए लोगों को भी सहयोग करना होगा। - लोकेश महाजन, सदस्य, भाजयुमो, राज्य कार्यकारिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज सफाई के लिए खरीदी जाएं मशीनें
हम नगर परिषद से नगर निगम तो बन गए लेकिन सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ने के बजाय कम हो गई। कचरा उठाने वाली गाड़ी नियमित तौर पर नहीं आती। सीवरेज की लाइनों की सफाई भी तय समय पर होनी चाहिए। जरूरत के मुताबिक सीवरेज सफाई मशीनें भी खरीदी जाएं। रोड स्वीपिंग मशीन के खर्चे में कई कर्मचारी रखे जा सकते हैं। - नरेश महता, संचालक, आरोग्य हेल्थ सेंटर
नालों की नियमित होनी चाहिए सफाई
नगर निगम आपके घर से कचरा उठाए या न उठाए बिल आपको भरना ही होगा। नगर निगम में एनडीसी के लिए हजारों नहीं लाखों रुपये में डेवलेपमेंट चार्ज थोपा जा रहा है। हजारों रुपये सोलिड वेस्ट के नाम पर वसूले जा रहे हैं। निगम की साइट टैक्स भरने के 15 दिन बाद फिर से टैक्स दिखा रही है। सेक्टर-14 में पंजाबी धर्मशाला के पास नाला ओवरफ्लो हो रहा है। - अशोक ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पंजाबी वेलफेयर सोसायटी
सफाई के लिए मजबूत व्यवस्था होनी चाहिए
मार्केट एरिया में भी सफाई पूरी नहीं हो रही। लावारिस पशुओं के कारण गंदगी अधिक बढ़ती है। इस पर रोक लगानी चाहिए। कचरे का उठान दिन में दो बार कराया जाना चाहिए। इसके लिए पूरी मजबूत व्यवस्था बनाई जाए। - अशोक असीजा, प्रधान लक्ष्मी मार्केट हिसार
खुले में कचरा फेंकने पर चालान हों
खुले में कचरा फेंकने वालों के चालान होने चाहिए। स्वच्छता में बेहतर होने के लिए हमें कुछ सख्त कदम उठाने होंगे। भारतीय रेल व मेट्रो में स्वच्छता के अंतर के पीछे बड़ा कारण मेट्रो प्रबंधन का जुर्माना व सख्ती है। लोगों को भी इसके लिए सहयोग करना होगा। - सुरेंद्र बजाज, महासचिव, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन
स्वच्छता के लिए बेसहारा पशुओं को पकड़ा जाए
मिलकर करेंगे तो सफलता हर हाल में मिलेगी। हमने सेक्टर-14 में मुहिम चलाई थी। जो लोग बाहर कचरा फेंकते थे हम उनके घर पर ही वापस कचरा रखवा देते थे। कुछ दिन बाद ही सड़क पर कचरा आना बंद हो गया। संपूर्ण स्वच्छता के लिए लावारिस पशुओं की समस्या भी हल होनी चाहिए। - महेश चौधरी, पूर्व प्रधान, राजगुरु मार्केट
युवाओं को समाजहित के लिए आगे आना होगा
हर व्यक्ति अपना सहयोग दे। सभी को साथ लेकर इस मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। जिसके लिए सबसे पहले जागरूकता फैलानी होगी। स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों को भी इस अभियान का हिस्सा बनाना होगा। यह एक व्यक्ति नहीं पूरे समाज का फर्ज है। - आरपी महता, सिविल इंजीनियरिंग कांट्रेक्टर
प्लॉट में कचरा न डालने दें
शुरुआत अपने घर से करें तो लक्ष्य हासिल होगा। पढ़े लिखे लोग भी सहयोग नहीं कर रहे। सेक्टरों में खाली प्लॉट में कचरा डालने की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा। लावारिस पशु, कुत्ते, बंदर इनको भी पकड़ा जाए। - जीसी नारंग, व्यापारी
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी
स्वच्छता से सकारात्मकता आती है। पहले लोग सफाई को लेकर जागरूक नहीं थे। अब काफी बदलाव आया है। काफी बदलाव की जरूरत है। इस मुद्दे पर काफी कुछ करना होगा। इसके लिए हर किसी का सहयोग चाहिए।
बीएल कटारिया
सोलिड वेस्ट प्लांट के लिए काम हो
पिछले कुछ समय में स्वच्छता को लेकर एक बदलाव आया है। अब लोग जागरूक हो रहे हैं। आदतें एकदम से नहीं बदलती, धीरे धीरे हम संपूर्ण स्वच्छता की ओर बढ़ रहे हैं। सोलिड वेस्ट प्लांट के लिए भी काम करना होगा। प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे में काफी गड़बड़ी है। - वेद अरोड़ा, उपप्रधान, पंजाबी सभा
पूर्व आयुक्त की मुहिम आगे बढ़ाई जाए
शहर में सड़कों का काम पूरा होने के बाद ही स्वच्छता दिखेगी। मेयर अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ पार्षद भी बेहतर प्रयास कर रहे हैं। निगम के पूर्व आयुक्त अशोक गर्ग ने भी अच्छा काम किया। अधिकारी इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। - यज्ञदत्त सेतिया
लापरवाही अफसरों पर की जाए कार्रवाई
अधिकारियों की गलती का खामियाजा जनता भुगतती है। सेक्टर 9-11 में डिस्पोजल नहीं है। जिस कारण हर साल बारिश के दिनों में यहां पानी भरता है। पिछले कई साल से अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं। समाधान कब होगा पता नहीं। - सतीश कुकरेजा
पॉलिथिन का इस्तेमाल करें बंद
इंदौर को भी इस मुकाम तक पहुंचने में दस साल लगे। हमें काफी काम करना होगा। सबसे पहले लोगों की आदत बदलनी होगी। पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की ओर कदम बढ़ाने होंगे। लावारिस पशु मुक्त शहर बनाना होगा। हर शहर में एक गो अभयारण्य बनाना होगा। - पकंज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि
लोगों को स्वच्छता के प्रति करें जागरूक
सबसे पहले लावारिस पशुओं को हटाना होगा। लोगों को जागरूक करना होगा। हमने कई साल पहले अपनी गली में 10 रुपये प्रति घर लेकर कचरा उठवाने की शुरुआत की थी, जिसके अच्छे परिणाम भी मिले। - वेद झंडई, प्रधान, थैलीसीमिया सोसायटी हिसार
अपने घर की तरह शहर को रखें साफ
जितनी स्वच्छता होगी उतने ही हम स्वस्थ होंगे। जहां सफाई वहां स्वास्थ्य मूल मंत्र है। हमें अपने घर नहीं अपने शहर, अपने देश को भी साफ रखना होगा। अपने घर से कम से कम कचरा निकालें। दोनों तरह के कचरे को अलग-अलग डालें। - राकेश चौपड़ा, महासचिव, पंजाबी वेलफेयर सोसायटी
स्लाटर हाउस हों चालू, सार्वजनिक डस्टबिन रखें
शहर के स्लाटर हाउस को चालू किया जाए। लावारिस पशुओं को हटाया जाए। गंदगी खुले में डालने वालों के चालान किए जाएं। हर गली में कम से कम एक सार्वजनिक डस्टबिन रखे जाएं। आयुष्मान योजना के कार्ड सभी के लिए बनाए जाएं। बिजली चोरी रोकी जाए, बिल भरने वालों को पूरी बिजली दी जाए। - अक्षय मलिक, पूर्व प्रधान, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन
कचरा उठाने के लिए दो बार आए गाड़ी
हमें कैटल फ्री सिटी बनाना होगा, तब हमारा स्वच्छता का सपना पूरा हो सकेगा। पॉलिथीन फेंकने वालों के चालान करने होंगे। सभी को नगर निगम की ओर से डस्टबिन उपलब्ध कराया जाए। कचरा गाड़ी रोजाना दो बार हर एरिया में आए। - जितेंद्र भयाणा, प्रधान गोविंदगढ़ बाजार

गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखें
सभी के सहयोग से हम स्वच्छता के मुकाम को हासिल कर सकते हैं। जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर एक का साथ चाहिए। आदतों में बदलाव लाना होगा। पॉलिथीन का उपयोग बंद कर तो काफी हद तक कचरा कम हो जाएगा। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखें तो 50 प्रतिशत समाधान हो जाएगा। - विरेंद्र भुटानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed