फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   to follow traffic rules

आज से करें यातायात नियमों का पालन, तीन दिन फूल बांटने के बाद अब एक्शन मोड में नजर आएगी पुलिस

Mon, 16 Sep 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
to follow traffic rules
रोडवेज चालकों को यातायात नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Hisar
नए संशोधित यातायात नियम-2019 के तहत पुलिस ने 13 से 15 सितंबर तक जिले में अभियान चलाकर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। तीन दिन तक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को फूल भेंट किए, लेकिन अब सोमवार से पुलिस एक्शन मोड में नजर आएगी। दोपहिया वाहन पर ओवरलोड सवारियों को पुलिस ने इन तीन दिनों में फूल भेंट किए, लेकिन अब अगर दोपहिया वाहन ओवरलोड दिखाई दिया तो उसका सीधे तौर पर 2000 रुपये का चालान कटेगा और तीन माह के लिए लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। ऐसा ही हेलमेट न डालने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी सतर्क होना होगा, क्योंकि उनका अब पुराने नियमानुसार 100 रुपये का नहीं, बल्कि 1000 रुपये का चालान कटेगा और तीन माह के लिए लाइसेंस रद्द भी हो सकता है।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को अभियान के तीसरे दिन भी जिला पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन के लिए जागरूक किया गया। रविवार को ऐसे वाहन चालकों को भी फूल भेंट किए गए, जो नियमों का पालन कर रहे थे। अभियान के अंतिम दिन डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी अखिल कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, डीएसपी अमरजीत सिंह कटारिया, ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, सूर्य नगर चौकी इंचार्ज जयबीर सिंह, अनाज मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार, एचएयू चौकी इंचार्ज विरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोच-समझकर दें अपने नाबालिग लाडलों को वाहन
नए नियमों इतने सख्त हैं कि आपकी जेब ढीली करने के साथ आपको जेल की हवा भी खिला सकते हैं। खासतौर पर अपने नाबालिग लाडलों को कतई वाहन न दें। यदि आपने ऐसा किया तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पहले जहां नाबालिगों के वाहन चलाने पर कोई जुर्माना नहीं था, वहीं अब इसके लिए नाबालिग को तो नहीं, लेकिन उसके माता या पिता या वाहन मालिक को 25 हजार रुपये जुर्माने के साथ तीन माह की जेल और वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द होने जैसा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने का कटेगा अब चालान
अपराध - पुराना चालान - नया चालान
सामान्य - 100 - 500 रुपये
सड़क विनियमन उल्लंघन के नियम - 100 - 500 रुपये
अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना - 500 - 2000 रुपये
बिना आरसी - 1000 - 5000 रुपये
बिना लाइसेंस - 500 - 5000 रुपये
अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग - 500 - 10,000 रुपये
ओवरसाइज व्हीकल - कुछ नहीं - 5000 रुपये
ओवर स्पीड - 400 - 1000 रुपये
खतरनाक ड्राइविंग - 1000 - 5000 रुपये
ड्रिंक ड्राइविंग - 2000 - 10,000 रुपये
तेज गति - 500 - 5000 रुपये
बिना परमिट - 5000 - 10,000 रुपये
लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन - कुछ नहीं - 25 हजार से 1 लाख तक
ओवरलोड - 2000 व 1000 प्रति टन - 20,000 व 2000 प्रति टन
ओवरलोड यात्री - कुछ नहीं - 1000 रुपये प्रति अतिरिक्त यात्री
सीट बेल्ट - 100 - 1000
दोपहिया पर ओवरलोड - 100 - 2000 और तीन माह के लिए लाइसेंस रद्द
हेलमेट - 100 - 1000 और तीन माह के लिए लाइसेंस रद्द
आपातकालीन वाहन को रास्ता न देना - कुछ नहीं - 10,000 रुपये
बिना इंश्योरेंस - 1000 - 2000 रुपये
किशोरों द्वारा अपराध - कुछ नहीं - माता-पिता या वाहन मालिक को 25,000, तीन माह की जेल, वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द
अधिकारियों की शक्ति - कुछ नहीं - ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed