फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To compensate for the loss, more buses are being run on Sirsa, Rohtak, Fatehabad routes.

नुकसान की भरपाई करने के लिए सिरसा, रोहतक, फतेहाबाद रूटों पर ज्यादा दौड़ाई जा रही बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
To compensate for the loss, more buses are being run on Sirsa, Rohtak, Fatehabad routes.
हिसार। कोरोना का रोडवेज बसों पर भी काफी असर देखा जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केस के कारण 50 प्रतिशत सवारियां कम हो गई हैं। रोजाना रोडवेज को ढाई से तीन लाख का नुकसान हो रहा है। ऐसे में नुकसान की भरपाई करने के लिए रोडवेज उन रूटों पर ज्यादा बसें चला रहा है, जहां की ज्यादा सवारियां हैं। इनमें सिरसा, तोशाम, रोहतक, उकलाना, दिल्ली, टोहाना, भूना, भादरा, राजगढ़ रूट शामिल हैं। इन रूटों पर सबसे ज्यादा सवारियां सफर करती हैं।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद होने के कारण 15 से ज्यादा बसें हो गई बंद
कोरोना के कारण स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद होने के कारण 15 से ज्यादा बसें पहले ही बंद हो चुकी हैं। इन बसों का इस्तेमाल उन रूटों पर किया जा रहा है, जहां ज्यादा सवारियां सफर कर रही हो। हालांकि बारिश के कारण शनिवार को बस स्टैंड पर सवारियां काफी कम पहुंची।
विज्ञापन

किसी के जेब में तो किसी की ठोड़ी पर मास्क
कोरोना के केसों में लगातार इजाफा होने के बावजूद बस स्टैंड पर यात्री लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि गेट पर बिना मास्क वाले यात्रियों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन बस स्टैंड के अंदर अधिकतर यात्री मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। किसी की जेब तो किसी की ठोड़ी पर मास्क नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का सवारियों पर काफी असर पड़ा है। फिलहाल जिन रूटों पर ज्यादा सवारियां मिल रही हैं, उन्हीं रूटों पर बसें ज्यादा चलाई जा रही हैं। मौसम खराब के कारण शनिवार को भी सवारियां काफी कम रही।

- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
उधर, सोमवार को जीएम से मिलेंगे जिला प्रधान
उधर, बस स्टैंड पर जगह को लेकर ऑटो यूनियन और बस संचालकों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को रोडवेज की ओर से पीली पट्टी खींची गई थी, लेकिन पट्टी खींचने से न तो सिटी बस संचालक खुश हैं और न ही ऑटो चालक। भाईचारा हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के जिला प्रधान मानसिंह दुग्गल का कहना है कि पट्टी गलत खींची गई है। इसको लेकर वह सोमवार को रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed