फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tiranga Yatra was taken out in HAU, Hisar

Hisar News: सेना के सम्मान में एचएयू में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out in HAU, Hisar
हिसार के एचएयू में तिरंगा यात्रा निकालते ​शिक्षक, अ​धिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेना के प्रति सम्मान में निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हमारी सेना ने अभूतपूर्व कार्य किया है। सेना की इस शौर्य गाथा पर समूचे देशवासियों को गर्व है। हमारी सेना ने विश्व में अपने पराक्रम का लोहा मनवाया। भारतीय सेना के कारण देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्यगाथा को विश्व में माना जाता है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को भी मजबूत करना है। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कुलपति सचिवालय से विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार सहित सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक, अधिकारी, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, गैर शिक्षक कर्मचारी, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री गंगवा के नेतृत्व में बरवाला में निकाली तिरंगा यात्रा

बरवाला। शहर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा टोहाना मार्ग पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से आरंभ हुई और भगत सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुई। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय के जयघोष के साथ देश भक्ति की भावना से सराबोर दिखाई दिया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हांसी अशोक सैनी, नगर पालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed