फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tiranga flags are being made in jails of the state: Power Minister

प्रदेश के जेलों में बनाए जा रहे हैं तिरंगे झंडे : बिजली मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tiranga flags are being made in jails of the state: Power Minister
बिजली मंत्री द्वारा घर की छत पर फहराया गया तिरंगा। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत 60 लाख तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। इसके तहत सिरसा, हिसार व रोहतक जेल के कैदियों को 25-25 हजार तिरंगे झंडे बनाने का ऑर्डर दिया जा चुका है। बिजली मंत्री वीरवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा कि तिरंगे झंडे बनाने का यह कार्य नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर किया जा रहा है। जैसे-जैसे जेलों में झंडों के ऑर्डर आएंगे वैसे-वैसे झंडे बनाए जाएंगे। प्रदेश की जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेकरी, मिठाई बनाने, फर्नीचर बनाने का काम भी सिखाया जा रहा है, ताकि बाहर आकर वे अपनी रोजी रोटी कमा सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। पहले राष्ट्रीय पर्व अथवा कुछ विशेष अवसरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाता था। इससे लोगों में देश के प्रति जागरूकता आएगी तथा समर्पण भाव पैदा होगा। उन्होंने कहा कि लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं व योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी मुहिम में सरकार लगातार कार्य कर रही है। आज लगभग सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हैं, इससे जनता को लाभ मिल रहा है। अब निर्धारित समयावधि में काम हो रहे हैं। इससे आमजन की छोटी-छोटी शिकायतों का समाधान आसानी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी समय-समय पर जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान करवाते हैं।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने आर्थिक सहायता के चेक किए वितरित
इस दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने राधे श्याम, बेअंत सिंह, ओम प्रकाश, आदराम, राधादेवी को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने गांव बन सुधार के खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व जूते भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास पर झंडा फहरा कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
सिरसा। बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने वीरवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव एवं मूल्यों का प्रतीक है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की ओर से इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि वे इस मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed