{"_id":"612a7b038ebc3e74e856cb5d","slug":"throwing-sticks-on-the-agent-broke-hands-and-feet-hisar-news-hsr6101759158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, हाथ-पैर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, हाथ-पैर तोड़े
विज्ञापन

हिसार।
नई अनाजमंडी में आढ़ती करीब 36 वर्षीय राजीव बंसल सेक्टर-14 निवासी राजीव डाबड़ा से शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे चार युवकों ने हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मामले की जानकार राजीव के भाई संदीप बंसल ने दी है। उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे राजीव अपनी दुकान से घर एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। उस दौरान जब वह गोस्वामी अस्पताल के पिछली तरफ पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उन्हें रोका। रोकते ही उन पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल राजीव को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दे दी गई है। संदीप ने बताया कि कुछ महीने पहले भी राजीव पर नई अनाजमंडी में गेहूं के उठान को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान छबीलदास केडिया, सुनील व सुशील ने अपनी दुकान में बातचीत के बाहने बुलाकर हमला किया था। आरोप है कि उसके बाद से वह धमकी भी दे रहे थे। संदीप का आरोप है कि इन्हीं ने राजीव पर शनिवार को हमला करवाया है।