{"_id":"681fadea607b1df8eb0297b8","slug":"three-youths-were-attacked-with-a-needle-after-entering-the-house-hisar-news-c-21-hsr1020-623351-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर में घुसकर तीन युवकों पर सुए से किया हमला, चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर में घुसकर तीन युवकों पर सुए से किया हमला, चार लोगों पर केस दर्ज
Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। शहर के वार्ड नंबर एक निवासी बिजेन्द्र और उसके दो भाइयों पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर सुए से हमला कर दिया। बिजेंद्र ने जब मोहल्ले में पटाखे फोड़ रहे युवकों को टोका तो उन्होंने गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। मामले में चार युवकों के खिलाफ नारनौंद थाना में केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित बिजेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच मई को अपने परिवार के साथ घर पर था। घर के सामने गली में कुछ युवक पटाखे फोड़कर कर हुड़दंग कर रहे थे। मना करने पर नारनौंद के पुराना बस अड्डा निवासी विशाल, रोहित व आकाश उससे मारपीट करने लगे। जब वह खुद को बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो आरोपी भी उसके पीछे घर में घुस गए और हमला कर दिया। रोहित और एक अज्ञात युवक के पास बर्फ तोड़ने वाले सुए थे, जिनसे उन्होंने बिजेन्द्र, उसके भाई संदीप और चचेरे भाई साहिल को गंभीर चोटें मारी।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। घायलों को परिजनों ने नारनौंद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि बिजेन्द्र के बयान के आधार पर विशाल, रोहित, आकाश और एक अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हवा में हथियार लहराने का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के बाद भेजा जेल
नारनौंद। गांव कापड़ो में झगड़े के दौरान अवैध हथियार हवा में लहराने वाले युवक को नारनौंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कापड़ो निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया।
खेड़ी चोपटा चौकी इंचार्ज अनिल के अनुसार 26 अप्रैल की रात गांव कापड़ो निवासी संजय करीब 8:30 बजे अपनी खल-बिनौला की दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इस दौरान रणधीर और साहिल ने उस पर हमला कर दिया। रणधीर ने जेली से उसके दाहिने बाजू और साहिल ने डंडे से सिर पर वार किया। हमले के बाद संजय की बाइक गिर गई और वह किसी तरह भागकर घर पहुंचा। घटना के बाद संजय की मौसी नीलम मौके पर पहुंची। उसने देखा कि रणधीर बाइक उठा रहा था। जब नीलम ने बाइक छुड़वाने की कोशिश की तो साहिल ने डंडे से उसके हाथ पर वार कर दिया था। इसके बाद कृष्ण वहां आ गया और उसके हाथ में असला था। उसने करीब 10 मिनट तक हवा में असला लहराया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जमा होने पर सभी आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।