फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three youths cheated of Rs 7.75 lakh in the name of job

Hisar News: नौकरी के नाम पर तीन युवकों से ठगे 7.75 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three youths cheated of Rs 7.75 lakh in the name of job
हांसी। दिल्ली पुलिस व ग्रुप डी में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर फतेहाबाद के तीन युवकों से एक युवक ने करीब 7.75 लाख रुपये ठग लिए।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। फतेहाबाद के चिंदड़ निवासी सतबीर ने बताया कि सितंबर 2022 में उसे उसका दोस्त शेखर मिला। जिसने उसे सरकारी नौकरी लगवाने के बारे में कहा। शेखर ने कहा कि उसकी जानकारी संदोल निवासी सुनील से है जो सरकारी नौकरी दिलाने का कार्य करता है।
विज्ञापन

इसके बाद अक्तूबर 2022 में सुनील कुमार से हांसी के आदर्श नगर में मिले। सुनील ने उनसे प्रति नौकरी 9 लाख रुपये की मांग की। 19 अक्तूबर 2022 को आदर्श नगर में शेखर की डेयरी में 4 लाख रुपये दिए। इसके बाद सतबीर ने अपने साथी प्रदीप को होमगार्ड में लगाने के लिए सवा लाख रुपये व रोहताश को ग्रुप डी की नौकरी के लिए ढाई लाख रुपये दिए। दिसंबर 2022 में दिल्ली पुलिस का परिणाम आया, जिसमें सतबीर का रोल नंबर नहीं आया। इसके बाद सुनील से रुपये मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed