{"_id":"603159d88ebc3ee91f3b6820","slug":"three-quintal-hemp-found-in-husk-hisar-news-rtk59639970","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूड़ी में दबा मिला सवा तीन क्विंटल गांजापत्ती, एसपी-डीएसपी पहुंचे मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूड़ी में दबा मिला सवा तीन क्विंटल गांजापत्ती, एसपी-डीएसपी पहुंचे मौके पर
विज्ञापन
बरामद गांजापत्ती के साथ मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : Hisar
उपमंडल के गांव लोहारी राघो के खेतों में बने एक कमरे से पुलिस ने तूड़ी में दबा भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। किसान ने खुद पुलिस को इसकी फोन पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजा को अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार डाटा निवासी कुलदीप ने लोहारी राघो में जमीन ली हुई है। शनिवार शाम को कुलदीप अपने खेत में बने तूड़ी के कमरे से तूड़ी लेने गया। जैसे ही उसने तूड़ी निकाली तो नीचे से पैकेट निकले, जिसमें खाकी रंग का कुछ पदार्थ था। उसने अपने भतीजे सुरेश कुमार को फोन कर खेत में बुलाया। उसके बाद सुरेश ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो पैकेट में गांजापत्ती बरामद हुई। पुलिस ने नारनौंद के डीएसपी जुगल किशोर को सूचना दी तो वे भी मौके पर पहुंचे और तुड़ी से सभी पैकेटों को बाहर निकलवाया गया। पुलिस को 64 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 3 क्विंटल 25 किलोग्राम मिला। उसके बाद हांसी की एसपी नितिका गहलोत ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तथा जांच के आदेश दिए। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले का सुराग लगाने में जुट गई है कि आखिर यह गांजा यहां पर किसने छिपाया था।
जांच की जा रही है
लोहारी राघो से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यहां पर इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किसने छिपाया था, इसका सुराग जल्द लगा लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- नितिका गहलोत, एसपी, हांसी।