फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three people died in two accidents on Hisar-Delhi NH 9

Hisar News: हिसार-दिल्ली एनएच 9 पर दो हादसों में तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three people died in two accidents on Hisar-Delhi NH 9
नागरिक अस्पताल में मोर्चरी में शव रखते स्वास्थ्य कर्मी व मौजूद पुलिस कर्मी।
बास(हिसार)। बास थाना क्षेत्र में वीरवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हादसों में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपला पुल पुलिस नाके के पास वीरवार अलसुबह अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सिंघवा खास निवासी 24 वर्षीय मंदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बास थाना पुलिस ने युवक के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गढ़ी गांव के बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर एक दूध के टैंकर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। जिनका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वीरवार रात साढ़े 8 बजे तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

हांसी नागरिक अस्पताल में मौजूद डायल 112 पुलिस टीम ने बताया कि उनके पास वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि गढ़ी गांव में नेशनल हाईवे पर मुख्य बस स्टैंड पर एक हादसा हो गया है। डायल 112 मौके पर पहुंची। वहां पर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दूध टैंकर चालक बाइक सवार दो लोगों को कुचल कर फरार हो गया। ये बाइक सवार हांसी से गढ़ी की तरफ जा रहे थे व टैंकर भी इसी दिशा में चल रहा था। टैंकर काफी तेज रफ्तार में था। दोनों मृतकों ने कुर्ता-पजामा पहन रखा है। दोनों की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के आसपास है। फिलहाल दोनों शवाें को हांसी नागरिक अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे हादसे में बास थाना पुलिस को दिए बयान में कश्मीर ने बताया कि वह सिंघवा खास का रहने वाला है और खेती बाड़ी का काम करता है। 8 जनवरी को रात करीब 10 बजे वह अपने भतीजे मंदीप के साथ बाइक पर सवार होकर अपने खेतों में पशुओं की रखवाली के लिए गए थे। मंदीप उसे रात करीब 1 बजे खेत में छोड़कर घर के लिए चला गया था। फिर वह वीरवार सुबह करीब 4 बजे अपने खेत से घर आ रहा था तो पीपला पुल नहर के पास एक मोटरसाइकिल व एक युवक जीटी रोड पर पड़ा था और मौके पर पुलिस खड़ी थी। उसने युवक को देखा तो वह भतीजा मंदीप था और बाइक भी उसकी थी। भतीजे को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी और हादसे में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। बास थाना पुलिस ने युवक के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed