{"_id":"67b0e6bb6c45bab35c03f9fa","slug":"three-new-cases-of-influenza-surfaced-samples-are-being-sent-daily-hisar-news-c-21-hsr1020-567116-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंफ्लुएंजा के तीन नए मामले आए सामने, रोजाना भेजे जा रहे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंफ्लुएंजा के तीन नए मामले आए सामने, रोजाना भेजे जा रहे सैंपल
Sun, 16 Feb 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हिसार। इंफ्लुएंजा वायरस के शनिवार को तीन नए मामले सामने आए हैं। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना 10 के करीब सैंपल भेजे जा रहे हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 103 संभावित सैंपल भेजे गए थे। जिसमें से 15 लोगों को इंफ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीज और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को टेमीफ्लू दी गई है।
डीप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि सर्दी के आगाज और जब सर्दी जाती है तो इंफ्लुएंजा वायरस के केस सामने आते हैं। इन दोनों मौसम में ये वायरस सक्रिय होता है। यह एक संक्रमित बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। यह तीन प्रकार की होती है ए, बी और सी। उन्होंने बताया कि इस वायरस से घबराने की कोई बात नहीं है। बस एहतियात बरतने की जरूरत है। वायरल होने पर खांसते और छींकते समय मुंह पर रूमाल रखना चाहिए और दूसरे व्यक्ति से संपर्क नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी तक इंफ्लुएंजा फ्लू वायरस ए के सात, बी के चार और एच3एन2 के चार मामले सामने आ चुके हैं।