फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three Mobile phones found in jail in Hisar of Haryana

हिसार: जेल में सर्च अभियान के दौरान मिले तीन मोबाइल फोन, एक साबुन में छिपाया था तो एक टूथपेस्ट के रैपर में

Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
सार

हवालाती ने मोबाइल छिपाने के लिए कपड़े धोने के साबु और टूथपेस्ट के रैपर का प्रयोग किया। वहीं एक मोबाइल पंखे के ऊपर रखा मिला।

विज्ञापन
Three Mobile phones found in jail in Hisar of  Haryana
mobile in jail - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के हिसार में केंद्रीय कारावास एक में सर्च अभियान चलाया गया। जेल अधिकारियों ने रात के समय दो और दिन के समय एक हवालाती से मोबाइल फोन बरामद किया। एक मोबाइल फोन कपड़े धोने की साबुन में जगह बनाकर छिपाया हुआ था। इस संबंध में डीएसपी वरुण की शिकायत पर हवालाती भवानी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस थाना में दी शिकायत में केंद्रीय कारावास एक के डीएसपी वरुण ने बताया कि चार मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे डीएसपी राजेश कुमार, सहायक जेल अधीक्षक कुलदीप, सुमित कुमार और प्रदीप के नेतृत्व में कारावास में सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


ब्लॉक दस के कमरा नंबर तीन में एक पंखे के ऊपर मोबाइल फोन रखा हुआ था। इसके बाद ब्लॉक 13 में सर्च अभियान चलाया। कमरा नंबर दो के बाथरूम में एक कपड़े धोने की साबुन में एक मोबाइल फोन मिला। अगले दिन सुबह फिर से अभियान चलाया गया। ब्लॉक नंबर दो के पीछे एक हवालाती भवानी की तलाशी ली तो उसके पास एक टूथपेस्ट का रैपर मिला, जिसमें मोबाइल छिपाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल मंत्री ने किया था दौरा 
गत दिवस जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला शहर पहुंचे थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय कारावास एक का निरीक्षण भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed