{"_id":"5f30459f8ebc3e3cd7202fc8","slug":"three-masked-attempts-to-rob-atm-hisar-news-rtk5680798134","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नकाबपोशों ने किया एटीएम में लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नकाबपोशों ने किया एटीएम में लूट का प्रयास
विज्ञापन
Three masked attempts to rob ATM
- फोटो : Hisar
जिले के नजदीकी गांव बहबलपुर में शनिवार देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में लूट का प्रयास किया गया। चोर एटीएम बूथ का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एटीएम लूट का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम को काफी नुकसान पहुंचाया।
चोरों ने बैंक में भी सेंधमारी का प्रयास किया। यह पूरी वारदात एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। बैंक अधिकारियों ने रविवार सुबह वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गांव बहबलपुर में रविवार सुबह टहलते वक्त ग्रामीणों ने एसबीआई एटीएम बूथ का गेट टूटा हुआ देखा। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ब्रांच मैनेजर विशाल को दी। ब्रांच मैनेजर ने इस घटना की जानकारी अपने अधिकारियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सवा घंटे एटीएम बूथ के अंदर रहे चोर
ब्रांच मैनेजर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम बूथ का गेट खुला हुआ है और एटीएम भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। इसके बाद उन्होंने बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उसमें तीन युवक एटीएम को तोड़ते हुए नजर आए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर देर रात करीब ढाई बजे एटीएम बूथ के अंदर घुसे। इस दौरान उनके हाथों में रॉड, पेचकस आदि थे। इस दौरान उन्होंने एटीएम को खोलकर नकदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकाल सके। आखिर में थक-हारकर वे करीब सवा घंटे बाद एटीएम बूथ से बाहर आ गए। तीनों ही युवकों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, इस कारण से उनकी पहचान नहीं हो पाई। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि चोरों ने बैंक की एक दीवार को भी तोड़ने का प्रयास किया है। साथ ही बैंक की एक खिड़की भी टूटी मिली है।
मिलान करने पर पूरा मिला कैश
ब्रांच मैनेजर विशाल वर्मा ने बताया कि एटीएम में रखे कैश का मिलान हो चुका है। कैश पूरा मिला है। इस बारे में पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही एटीएम में नकदी डाली गई थी।
पहले भी हो चुका एटीएम लूट का प्रयास
बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब पांच साल पहले भी एटीएम लूट का प्रयास किया गया था। इस दौरान चोरों ने एटीएम को तोड़ दिया था। करीब दस साल पहले बैंक से करीब 35 हजार रुपये लूट की वारदात हुई थी।
एटीएम लूटने के लिए रॉड से उसे तोड़ने का प्रयास किया गया है। नकाबपोश कुछ युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। अभी हमारे पास सीसीटीवी फुटेज नहीं आई है और न ही बैंक मैनेजर की ओर से ये बताया गया कि इसमें कितना कैश था। फिलहाल जांच की जा रही है।
-एएसआई मंजीत, जांचकर्ता, सदर थाना, हिसार