फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three-day training for students selected for Super-100 Level-2 begins today

Hisar News: सुपर-100 लेवल-2 के लिए चयनित विद्यार्थियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से

Sun, 19 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three-day training for students selected for Super-100 Level-2 begins today
हिसार। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुपर-100 कार्यक्रम (सत्र 2025-27) के तहत लेवल-2 परीक्षा के लिए चयनित विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के 200 विद्यार्थियों ने लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी जिनमें से चयनित विद्यार्थियों को अब लेवल-2 के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

यह तीन दिवसीय आवासीय शिविर 19 से 21 अप्रैल तक सुपर-100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों की लेवल-2 परीक्षा ली जाएगी जिसके आधार पर 2026-28 बैच के लिए अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चयनित विद्यार्थियों तक यह सूचना समय पर पहुंचाएं। साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण अवधि के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन, नकदी या अन्य कीमती वस्तुएं लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा किसी भी अभिभावक या परिजन को कैंपस में रुकने की अनुमति नहीं होगी और किसी प्रकार के विजिटर को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विद्यार्थियों को 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे अपने अभिभावकों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। उन्हें सुपर-100 लेवल-1 और लेवल-2 एडमिट कार्ड, कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र (मूल व प्रति), आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed