फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three daughters selected for training camp of Junior Asian Handball Championship

जूनियर एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप के प्रशिक्षण कैंप के लिए तीन बेटियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three daughters selected for training camp of Junior Asian Handball Championship
खिलाड़ी सुरक्षा। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। 16वीं महिला जूनियर एशियन हैंडबाल प्रतियोगिता के प्रशिक्षण कैंप के लिए हिसार जिले की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में गांव लितानी से प्रिया, गौरव व गांव लाडवा से सुरक्षा शामिल हैं। प्रशिक्षण कैंप जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 20 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा। कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता 7 मार्च से 14 मार्च तक कजाकिस्तान में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय हैंडबाल टीम की कमान हिसार के सीनियर हैंडबाल कोच अनूप कस्वां को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में ही महिला टीम कजाकिस्तान में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। कस्वां ने बताया कि कैंप में देश से 28 खिलाड़ी भाग लेंगी। इनमें हिसार जिला की तीन खिलाड़ी शामिल हैं। कैंप में उम्दा प्रदर्शन करने वाली 16 खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जोकि सात मार्च से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी थी। इस टीम में गौरव, सुरक्षा और प्रिया शामिल थी। इनका कैंप के लिए चयन किया गया था, लेकिन अब खिलाड़ियों की घोषणा कर कैंप के लिए बुलाया गया है।

खिलाड़ी गौरव।     संवाद

खिलाड़ी गौरव। संवाद- फोटो : Hisar

खिलाड़ी प्रिया।   संवाद

खिलाड़ी प्रिया। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed