फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three buffaloes died in Talwandi Rana due to drinking contaminated water

Hisar News: दूषित पानी पीने से तलवंडी राणा में तीन भैंसों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three buffaloes died in Talwandi Rana due to drinking contaminated water
तलवंडी राणा गांव में मृत भैंस। 
हिसार। निकटवर्ती गांव तलवंडी राणा में कैमिकल की फैक्टरी से निकलने वाले दूषित/जहरीला पानी पीने से तीन भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत हिसार सदर पुलिस देकर पशुओं का पोस्टमार्टम करवाने व आरोपी फैक्टरी मालिक के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की है। हिसार रेंज के आईजी की टीम ने तलवंडी राणा स्थित घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही पुलिस ने इस औद्योगिक इकाई के पास लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकार्ड भी खंगाला।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अभी तक अधिक जानकारी देने का इंकार किया है। सदर पुलिस को दी शिकायत व ग्रामीणों के अनुसार बीते रोज मोमन सुपुत्र बुधराम की एक भैंस ने इस औद्योगिक इकाई से निकलने वाला प्रदूषित पानी पिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद पशु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार बीते दिनों ही नरेश कुमार पुत्र धर्मपाल की एक भैंस, रामफल पुत्र हरचंद की एक झोटी, तीन-चार बेसहारा गायों एवं चार-पांच बकरियां भी इसी फैक्टरी से निकले तेजाब जैसे दूषित पानी के कारण अकाल मौत का शिकार हो चुके हैं। इससे नरेश सेलपाड़ ने उक्त औद्योगिक इकाई के संचालक से करीब तीन माह पहले सडक़/रास्ते किनारे भरे तेजाब का पानी न एकत्र होने का अनुरोध भी किया था। इसके बाद इन एक बार तो इन लोगों ने यह पानी बाहर की तरफ डालना बंद कर दिया, मगर बाद में उन्होंने पहले की तरह ही दूषित पानी बाहर छोड़ना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed