फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   three animals loan providede for pashpalko without guranter

तीन पशुुओं की खरीद के लिए पशुपालकों को दिया जाएगा बिना गारंटी के ऋण : जेपी दलाल

Fri, 31 Jan 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
three animals loan providede for pashpalko without guranter
प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था व किसान की हालत में सुधार के लिए तीन पशुओं की खरीद के लिए 1.80 लाख रुपये का ऋण बिना गारंटी 4 प्रतिशत सालाना ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाएगी। सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज, ग्रीन हाउस आदि बनवाने की भी योजना है ताकि किसान समूहों को लाभ मिल सके। यह बात कृषि जेपी दलाल ने कही। वह वीरवार को शहर के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी जमाने में किसान और उद्यमी दोनों को जागरूक होना होगा। किसानों की भलाई के लिए कृषि क्षेत्र को सस्ती दरों पर बिजली देने के लिए अकेले बिजली निगम को सरकार द्वारा अब तक 7500 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है। कृषि मंत्री ने कहा कि स्वदेशी को अपनाना और उन्हें बढ़ावा देना ही देश की उन्नति का आधार बनेगा। देश के हर व्यक्ति को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हुए देश को स्वावलंबी बनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगाई विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टाल का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने जागरूक व प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
शहर व विभिन्न गांवों से आए लोगों ने स्वेदशी मेले में पहुंचकर स्टॉल पर लगी स्वदेशी वस्तुओं को देखा और खरीदा। यह मेला 2 फरवरी तक चलेगा। मेले में स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं जिनके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, सुदेश चौधरी, नायब तहसीलदार रामनिवास, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीएस सिंधू, कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद फोगाट, प्रदीप शर्मा, दीपक, रामफल घिराय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed