फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused arrested in Madhya Pradesh in fraud of two crores

Hisar News: दो करोड़ की जालसाजी में तीन आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in Madhya Pradesh in fraud of two crores
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने स्टॉक मार्केट के ट्रेडिंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी मामले में तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में आशीष सेन, राजीव रंजन और विजय कुमार शामिल है। आरोपी विजय और राजीव रंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आशीष सेन को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रघुबीर ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर हुई दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल थे। ठगी की राशि ट्रांसफर करवाने के लिए विजय कुमार के बैंक अकाउंट का प्रयोग किया गया। राजीव रंजन व आशीष सेन ने वह अकाउंट आगे उपलब्ध कराया। इस मामले में एक आरोपी जैद अमुनाफ को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 नवंबर को साइबर थाना में एनसीसीआरपी पोर्टल से स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ रुपये की ठगी के बारे में शिकायत की गई थी। हिसार निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गूगल पर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा,. जिस पर क्लिक करते ही मेटागोट्रेड की वेबसाइट ओपन हुई। उसे सिल्वर मेंबरशिप व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें 4 व्यक्ति और जुड़े हुए थे। ग्रुप एडमिन ने मिलकर शिकायतकर्ता से बारी-बारी ट्रेडिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने 8 से 31 अक्तूबर तक ग्रुप एडमिन के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रेडिंग के लिए 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद शिकायतकर्ता के ट्रेडिंग वेबसाइट अकाउंट में 9,74,872 डॉलर बैलेंस दिखाने लगा। शिकायतकर्ता द्वारा पैसे विड्रॉल करने के नाम पर राशि के 10 प्रतिशत एडवांस की मांग की गई, जिस पर शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed