फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused arrested for demanding extortion

रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for demanding extortion
नारनौंद। गांव कापड़ो के शराब ठेके के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को हांसी सीआईए 2 की टीम ने सोथा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कापड़ो निवासी सुरेंद्र उर्फ कैरा, मोहित व संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल, एक बाइक व दो कारतूस बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से सुरेंद्र उर्फ कैरा को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर और मोहित व संदीप को जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे शराब ठेके के सेल्समैन कापड़ो निवासी मनीष ठेके पर बैठा हुआ था। दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए ठेके के अंदर आए और सुरेन्द्र उर्फ कैरा ने उस पर पिस्तौल तान दी। उसने कहा कि ठेकेदारों ने अगर हर महीने उसको मंथली नहीं दी तो जान से मार दूंगा और वह जल्द ही वापस आएगा। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

वर्जन -
मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से दो आरोपियों को जेल भेज दिया और एक आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस व एक बाइक भी बरामद हुई है। रिमांड पर लिए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed