फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thousands of fish died due to low water level in Blue Bird Lake

Hisar News: ब्लू बर्ड झील में पानी कम होने से हजारों मछलियां मरीं

Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Thousands of fish died due to low water level in Blue Bird Lake
ब्लू बर्ड झील में पानी कम होने से मरीं मछलियां।
हिसार। छह माह बाद ब्लू बर्ड झील में फिर से पानी कम होने से हजारों मछलियां मर गईं हैं। रविवार को झील में बड़ी संख्या में मरी मछलियां पाई गईं। काफी संख्या में मछलियां झील से बाहर भी पड़ी थीं। टेंडर की शर्त में स्पष्ट है कि झील में पानी भरवाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।
विज्ञापन

ठेकेदार सत्यपाल ने बताया कि झील में पानी कम होने के कारण कई जगह से किनारे सुख चुके हैं। जबकि झील के केंद्र में दो से ढाई फुट पानी ही बचा है। इस कारण मछलियां मर रही हैं। इससे पहले 18 जून को भी पानी की कमी के कारण हजारों की तादाद में मछलियांं मर गईं थीं। ठेकेदार बताया, करीब दो माह पहले झील में पानी डलवाया गया था। अब फिर से कम हो गया है।
विज्ञापन

मोटर वाली बोट बंद, पैडल वाली ही चल रही
झील में पानी कम होने के कारण बोट धंसने का डर रहता है। इसलिए एक मोटर वाली बोट बंद हो चुकी है। कम पानी में लोग पैडल वाली बोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू बर्ड झील पर एक नजर
- 16 एकड़ में फैली है झील
- साढ़े पांच से छह फुट गहराई
- झील के बीच बना है टापू
- सिरसा-दिल्ली बाईपास पर हरियाणा टूरिज्म ने ब्लू बर्ड टूरिज्म केंद्र को 1995 में बनाया
---------
पानी भरवाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की
झील में पानी भरवाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही है। झील से मृत मछलियों को जल्द नहीं निकाला जाएगा तो उनकी दुर्गंध आसपास फैल जाएगी। साथ ही बीमारी फैलने की भी आशंका रहेगी। ठेकेदार को इस संबंध में ताकीद किया जाएगा।
- भीमसेन बेनीवाल, जिला मत्स्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed