फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Those submitting one year user charge will get 10% discount

एक साल का यूजर चार्ज जमा करवाने वालों को मिलेगी 10 फीसदी छूट

Thu, 14 May 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Those submitting one year user charge will get 10% discount
एक साल का यूजर चार्जिज जमा करवाने वाले शहर वासियों को नगर निगम प्रशासन 10 फीसदी की छूट देगा। छूट लेने के लिए शहरवासी सफाई दरोगा या निगम कार्यालय में आकर यूजर चार्जिज जमा करवा सकेंगे। दरअसल, निगम प्रशासन द्वारा घर घर से कूड़ा उठाने की एवज में हर महीने अलग-अलग निर्धारित दरों के हिसाब से यूजर चार्जिज लेता है। अप्रैल 2020 से नया साल शुरू होने के साथ ही यूजर चार्जिज जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संबंधित एरिया में कार्यरत सफाई दरोगा के पास यूजर चार्जिज जमा करवाने पर उसकी रसीद एक या दो दिनों में संबंधित व्यक्ति को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रकार है मासिक यूजर चार्जिज
100 वर्ग मीटर (प्लॉट क्षेत्र) तक के हॉस्टल समेत आवासीय मकान - 20 रुपये
100 वर्ग से 200 वर्ग मीटर (प्लॉट क्षेत्र) तक के हरॅस्टल समेत आवासीय मकान - 40 रुपये
200 वर्ग से 400 वर्ग मीटर (प्लॉट क्षेत्र) तक के हॉस्टल समेत आवासीय मकान - 50 रुपये
400 वर्ग मीटर से अधिक (प्लॉट क्षेत्र) तक के हॉस्टल समेत आवासीय मकान - 100 रुपये
इडब्ल्यूएस फ्लैट को छोड़कर 2000 वर्ग फीट तक आच्छादित क्षेत्र वाले अपार्टमेंट्स व फ्लैट के लिए - 50 रुपये प्रति फ्लैट
2000 वर्ग फीट से अधिक के आच्छादित क्षेत्र वाले अपार्टमेंट्स, फ्लैट्स के लिए - 100 रुपये प्रति फ्लैट्स
अनाज मंडी व सब्जीमंडी आदि में दुकानों, सर्विस स्टेशनों, रेस्टोरेंटों, ढाबों, मत्स्य की 200 वर्ग फुट तक के आच्छादित क्षेत्र वाली व्यक्तिगत दुकानों और निजी कार्यालयों के लिए - 25 रुपये
विज्ञापन

अनाज मंडी व सब्जी मंडी आदि में दुकानों, सर्विस स्टेशनों, रेस्टोरेंट, ढाबों, मत्स्य दुकानों आदि 200 वर्ग फुट से अधिक के आच्छादित क्षेत्र वाले व्यक्तिगत दुकानों और निजी कार्यालयों के लिए - 100 रुपये प्रति माह
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोर सुविधाओं के बिना नर्सिंग होम, क्लीनिक्स/अस्पतालों/औषधालयों व 50 बिस्तरों तक के अस्पतालों के लिए - 1500 रुपये
50 बिस्तर से अधिक परंतु 100 बिस्तरों तक के अस्पतालों के लिए - 3000 रुपये
मॉल, सिनेमा हॉल और अधिसूचित बूचड़खानों सहित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए - आच्छादित क्षेत्र का 0.50/ प्रति वर्ग फुट
कारखानों, मिलों - प्लॉट क्षेत्र का 0.50/प्रति वर्ग मीटर
बैंकों, सभागारों, गेस्ट हाउसों (10 कमरों तक) - 500 रुपये
मैरिज हॉल, बैक्वेंट हॉल, होटल (10 कमरों से अधिक), कॉम्पलेक्स पार्टी लॉन - 4000 रुपये
500 तक की सदस्यता वाले रेस्टोरेंट सुविधा के साथ क्लबों के लिए - 500 रुपये
500 से अधिक सदस्यता वाले रेस्टोरेंट की सुविधा के साथ क्लबों के लिए - 1000 रुपये
पेट्रोल पंपों व गैस स्टेशन - 1000 रुपये
केंद्रीय, राज्य सरकार और लोक संस्था कार्यालय/कॉम्पलेक्स, कल्याण संगठन - 150 रुपये
दो एकड़ तक किसी प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं - 500 रुपये
दो एकड़ से ज्यादा व पांच एकड़ तक शैक्षणिक संस्थाएं - 1000 रुपये
पांच एकड़ से ज्यादा तक की शैक्षणिक संस्थाएं - 2000 रुपये
बीपीएल मकानों, अधिसूचित स्लम, मलीन बस्तियां और इडब्ल्यूएस फ्लैट्स - 5 रुपये
सभी धर्मशालाओं, धार्मिक स्थल, खेल क्लब - कोई शुल्क नहीं
वर्जन
प्रत्येक शहरवासी डोर-टू-डोर से कूड़ा उठाने की एवज में निर्धारित यूजर चार्जिज सफाई दरोगा या निगम कार्यालय में जमा करवाएं। यदि कोई व्यक्ति या फर्म एक साल का यूजर चार्जिज एकमुश्त जमा करवाता है, तो उसे 10 फीसदी छूट मिलेगी।
- शालिनी चेतल, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed